खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर-चांपा। जांजगीर-बिलासपुर मार्ग पर ग्राम नरियरा में रविवार तड़के केप्सूल वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मारी दी। हादसे के दौरान बाइक पर दो लोग सवार थे। दोनों ट्यूशन क्लास जा रहे थे। एक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक का नाम अतुल कुमार साहू बताया जा रहा है। वहीं उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल है। आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया है।
जानकारी के मुताबिक, घटना मुलमुला थाना क्षेत्र के नरियरा गांव में हुआ है। बताया जा रहा है कि मृतक अपने दोस्त के साथ ट्यूशन पढ़ने के लिए जा रहा था। हादसे के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने सड़क के बीच शव रखकर चक्काजाम कर दिया है। सूचना पर मुलमुला पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें समझाइश देने की कोशिश की, लेकिन यह बातचीत विफल रही। उनकी मांग है कि परिवार के एक सदस्य को नौकरी और मुआवजा दिया जाए।
बताया जा रहा है कि केप्सूल वाहन नरियरा स्थित जिंदल पवार प्लांट का है। जिसकी टक्कर के बाद युवक की मौत हुई है। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया है। वहीं घायल युवक को उपचार के लिए बिलासपुर भेजा गया है।
Trending
- ऑरेंज कैप की दौड़ में वैभव सूर्यवंशी से आगे निकले शुभमन गिल, भुवनेश्वर से भी छिनी पर्पल कैप
- ‘कृष्णावतारम् पार्ट 1’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, तीसरे दिन किया इतने करोड़ का कलेक्शन
- एमपी के सीधी की ‘बुंदेली हर्बल टी’ का जलवा: स्वाद में बेजोड़ और सेहत का ‘पावरहाउस’, अब दिल्ली तक चर्चा
- रायपुर में ‘सुशासन तिहार 2026’ का आगाज़: 11 मई से शहर के सभी 10 जोनों में लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर
- कोरबा में सनसनी: फैक्ट्री कर्मचारी की नृशंस हत्या, झाड़ियों में मिला खून से लथपथ शव
- छत्तीसगढ़ की बेटी का कमाल: सुष्मिता सिंह ने UPSC भारतीय वन सेवा (IFS) में हासिल की 32वीं रैंक
- छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदला: रायपुर समेत कई जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
- IPL- रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस के बीच आज जोरदार मुकाबला


