खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज जशपुर, कबीरधाम, मुंगेली का दौरा करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक, वह सुबह 10.30 बजे रायपुर हेलीपैड से जशपुर रवाना होंगे। ग्राम कलिबा में दोपहर 12.10 बजे से 1 बजे तक निजी कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर 1.10 बजे पर जशपुर से रवाना होकर 2.30 बजे कबीरधाम आएंगे। जहां वे अखिल भारतीय कुर्मी-क्षत्रिय महासभा में प्रदेश स्तरीय सम्मेलन एवं सम्मान समारोह में शामिल होंगे।
कार्यक्रम के बाद दोपहर 3 बजे मुंगेली जाएंगे। मुंगेली कलेक्ट्रेट में डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। शाम 4 बजे दाऊपारा चौक में बाबा संत गुरु घासीदास और पडाव चौक में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। वहीं स्टेडियम मोड़ के पास भक्त माता कर्मा की प्रतिमा का अनावरण कर माल्यार्पण करेंगे। इसके अलावा सीएम साय शाम 4.30 बजे विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन, शिलान्यास, लोकार्पण करेंगे।
Trending
- एमपी के सीधी की ‘बुंदेली हर्बल टी’ का जलवा: स्वाद में बेजोड़ और सेहत का ‘पावरहाउस’, अब दिल्ली तक चर्चा
- रायपुर में ‘सुशासन तिहार 2026’ का आगाज़: 11 मई से शहर के सभी 10 जोनों में लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर
- कोरबा में सनसनी: फैक्ट्री कर्मचारी की नृशंस हत्या, झाड़ियों में मिला खून से लथपथ शव
- छत्तीसगढ़ की बेटी का कमाल: सुष्मिता सिंह ने UPSC भारतीय वन सेवा (IFS) में हासिल की 32वीं रैंक
- छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदला: रायपुर समेत कई जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
- IPL- रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस के बीच आज जोरदार मुकाबला
- मुख्यमंत्री साय आज तीन जिलों का करेंगे दौरा…
- विशेष पिछड़ी जनजाति के परिवारों हेतु सर्वे कर 33 हजार से अधिक आवास स्वीकृत एवं 21 हजार आवास पूर्ण


