खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-दंतेवाड़ा। जिले के अबूझमाड़ क्षेत्र के ग्रामीणों ने अपने प्रयासों से लगभग 12 किलोमीटर लंबी सड़क की मरम्मत कर आवागमन सुलभ बना दिया है। लंबे समय से खराब स्थिति में होने के कारण स्थानीय लोगों को आवाजाही में कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए थे, जिससे स्कूल जाने वाले बच्चे, ग्रामीण, किसान और वाहन चालक सभी प्रभावित हो रहे थे।
इससे परेशान तीन गांवों के ग्रामीणों ने मिलकर श्रमदान के माध्यम से सड़क सुधारने का अभियान शुरू किया। ग्रामीणों ने अपने श्रम से गड्ढों को भरने और सड़क की सतह को समतल करने का काम किया। उनका कहना है कि यह पहल केवल अपनी सुविधा के लिए नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र के लोगों की आवाजाही को आसान बनाने के लिए की जा रही है। इससे आपातकालीन स्थिति में भी मदद पहुंचाने में आसानी होगी।
Trending
- ऑरेंज कैप की दौड़ में वैभव सूर्यवंशी से आगे निकले शुभमन गिल, भुवनेश्वर से भी छिनी पर्पल कैप
- ‘कृष्णावतारम् पार्ट 1’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, तीसरे दिन किया इतने करोड़ का कलेक्शन
- एमपी के सीधी की ‘बुंदेली हर्बल टी’ का जलवा: स्वाद में बेजोड़ और सेहत का ‘पावरहाउस’, अब दिल्ली तक चर्चा
- रायपुर में ‘सुशासन तिहार 2026’ का आगाज़: 11 मई से शहर के सभी 10 जोनों में लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर
- कोरबा में सनसनी: फैक्ट्री कर्मचारी की नृशंस हत्या, झाड़ियों में मिला खून से लथपथ शव
- छत्तीसगढ़ की बेटी का कमाल: सुष्मिता सिंह ने UPSC भारतीय वन सेवा (IFS) में हासिल की 32वीं रैंक
- छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदला: रायपुर समेत कई जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
- IPL- रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस के बीच आज जोरदार मुकाबला


