खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। सुकमा-दंतेवाड़ा की सीमा क्षेत्र के गोंगुडा पहाड़ में रविवार को सर्चिंग पर निकले सीआरपीएफ के डॉग हैंडलर जवान आईईडी की चपेट (IED Blast) में आ गए। घटना में जवान को चोट आई है। मौके पर सुकमा एसपी किरण चह्वाण के मौजूद होने की खबर है। बताया जा रहा है कि घायल जवान को उचित उपचार के लिए जंगल से बाहर निकालकर मुलेर कैंप लाया गया। जहां उसे प्राथमिक उपचार दिया जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक, जिला सुकमा के थाना फूलबगडी क्षेत्रांतर्गत मुलेर इलाके में एरिया डॉमिनेशन शुरू किया गया था। लगभग 1:45 बजे ड्यूटी दौरान 74 BN सीआरपीएफ का जवान आईईडी ब्लास्ट की चपेट में आकर घायल हो गया है। घटना में जवान के पैर में गंभीर चोट आई है। घायल जवान को जंगल से बाहर निकालकर मुलेर कैंप लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद अब उसे हेलीकॉप्टर के माध्यम से एयर लिफ्ट कर रायपुर रवाना किया जा रहा है।
Trending
- ऑरेंज कैप की दौड़ में वैभव सूर्यवंशी से आगे निकले शुभमन गिल, भुवनेश्वर से भी छिनी पर्पल कैप
- ‘कृष्णावतारम् पार्ट 1’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, तीसरे दिन किया इतने करोड़ का कलेक्शन
- एमपी के सीधी की ‘बुंदेली हर्बल टी’ का जलवा: स्वाद में बेजोड़ और सेहत का ‘पावरहाउस’, अब दिल्ली तक चर्चा
- रायपुर में ‘सुशासन तिहार 2026’ का आगाज़: 11 मई से शहर के सभी 10 जोनों में लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर
- कोरबा में सनसनी: फैक्ट्री कर्मचारी की नृशंस हत्या, झाड़ियों में मिला खून से लथपथ शव
- छत्तीसगढ़ की बेटी का कमाल: सुष्मिता सिंह ने UPSC भारतीय वन सेवा (IFS) में हासिल की 32वीं रैंक
- छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदला: रायपुर समेत कई जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
- IPL- रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस के बीच आज जोरदार मुकाबला


