Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- कोरबा में रूह कंपा देने वाली वारदात: चरित्र शंका में पति ने की पत्नी की नृशंस हत्या, कटा सिर लेकर गांव में मचाया तांडव
- रायपुरवासी ध्यान दें! इन 19 मार्गों में भारी वाहनों के आवागमन पर लगी रोक, जानिए कहीं आपका इलाका तो नहीं?
- पीएम आवास योजना में फर्जीवाड़ा रोकने को प्रशासन सख्त, अपात्रों और लापरवाही बरतने वालों से होगी पाई-पाई की वसूली
- सिम्स बिलासपुर में जीवनदान: 5 साल के मासूम के गले में फंसा था ₹5 का सिक्का, एंडोस्कोपिक तकनीक से डॉक्टरों ने किया कमाल
- बीजापुर में सड़क हादसों पर सख्ती: एसपी जितेन्द्र यादव के निर्देश पर संयुक्त निरीक्षण, यातायात टीम ने दिए जरूरी सुझाव
- चेकडैम बना ग्रामीण आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार, जल संरक्षण से बदली खेती की तस्वीर
- राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ से बदली तस्वीर
- ACB की बड़ी कार्रवाई, 25 हजार की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देशानुसार एवं मिशन गांव चलो अभियान के तहत बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी के शहर अध्यक्ष सुशील मौर्य जी के द्वारा नगरनार ब्लॉक के गारावंडकला कांग्रेस कमेटी अंतर्गत बूथ कमेटी व पंचायत कमेटी गठन प्रकिया हेतु बैठक ली गई। इस बैठक में बूथ कमेटी व पंचायत कमेटी के विस्तार व आगामी कार्ययोजना को लेकर चर्चा की गई। शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने कहा कि ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी द्वारा चलाए जा रहे महत्वाकांक्षी “मिशन गांव चलो अभियान” के तहत संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में आयोजित पहले खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 ने देशभर के जनजातीय समुदायों के खिलाड़ियों को एक साझा मंच पर एकत्रित किया, जहाँ अलग-अलग स्तर के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कुछ के लिए यह बहु-खेल प्रतियोगिता में हिस्सा लेने का पहला अनुभव था, तो कुछ के लिए यह उनके उभरते हुए करियर का अगला महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ। इस उद्घाटन संस्करण में 30 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने भाग लिया, जिसमें लगभग 3800 खिलाड़ियों ने नौ खेल विधाओं में प्रतिस्पर्धा की। तीरंदाजी, एथलेटिक्स, फुटबॉल, हॉकी, तैराकी, वेटलिफ्टिंग और कुश्ती में कुल 106…
खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष कुमार-बीजापुर। बीजापुर जिले में आस्था, परंपरा और संस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है बीजापुर के प्रसिद्ध चिकट राज देव के पूजा अर्चना के साथ मेला पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ आयोजित हो रहा है। मेले की सबसे खास बात यह है कि आसपास के गांवों के 33 देवी-देवता चिकट राज देव से मिलने पहुंचे हैं, जिससे पूरा क्षेत्र भक्ति और उल्लास के माहौल में बना हुआ है। बीजापुर का ऐतिहासिक और प्रसिद्ध चिकट राज देव मेला इस वर्ष विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है, जहां विभिन्न गांवों से 33 देवी-देवताओं की पारंपरिक…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। प्रदेश में सार्वजनिक वितरण प्रणाली पीडीएस के तहत अप्रैल 2026 के लिए केरोसिन का आबंटन जारी कर दिया गया है। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने केंद्र सरकार से प्राप्त प्रथम तिमाही (अप्रैल-जून) के कोटे में से 528 किलोलीटर केरोसिन राशनकार्डधारियों के लिए आवंटित किया है। यह केरोसिन उचित मूल्य दुकानों के माध्यम से वितरित किया जाएगा। खाद्य विभाग के अनुसार, अंत्योदय और प्राथमिकता श्रेणी के सभी राशनकार्डधारियों को इसका लाभ मिलेगा। शहरी क्षेत्रों में प्रति राशनकार्ड अधिकतम 1 लीटर और ग्रामीण क्षेत्रों (अनुसूचित एवं गैर-अनुसूचित) में अधिकतम 2 लीटर केरोसिन दिया जाएगा। राज्य शासन…
KWNS -प्रिया पाठक, रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, रायपुर सांसद ब्रजमोहन अग्रवाल एवं जिला अध्यक्ष रमेश ठाकुर की विशेष उपस्थिति में पार्टी के वरिष्ठ नेता छगन लाल मुंदडा का सम्मान किया गया। कार्यक्रम के दौरान छगन लाल मुंदडा को शाल ओढ़ाकर एवं कमल चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित नेताओं ने उनके लंबे राजनीतिक अनुभव और पार्टी के प्रति समर्पण की सराहना की। स्थापना दिवस समारोह में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। सभी ने संगठन को मजबूत बनाने और…
‘फायर अलर्ट’ सिस्टम से 25 हजार हेक्टेयर वन क्षेत्र की प्रभावी निगरानी खबर वर्ल्ड न्यूज-टेकेश्वर दुबे-कवर्धा। छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम के कवर्धा परियोजना मंडल द्वारा वनों को आग से बचाने के लिए आधुनिक तकनीक और त्वरित कार्रवाई की प्रभावी व्यवस्था लागू की गई है। लगभग 25 हज़ार 436 हेक्टेयर वन क्षेत्र, जो 25 बीटों में विभाजित है, की सुरक्षा के लिए ‘फायर अलर्ट’ सिस्टम सक्रिय किया गया है। तकनीक से त्वरित सूचना और कार्रवाई वन विभाग द्वारा एफएमआईएस (Forest Management Information System) पोर्टल के माध्यम से सभी मैदानी अधिकारियों और कर्मचारियों के मोबाइल नंबर दर्ज किए गए हैं। जैसे…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। असम के दौरे से लौटे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वहां की सियासी हालत का जिक्र करते हुए कहा कि हिमंता और भाजपा सरकार से जनता परेशान है। जनता नया असम बनाने जा रही है। बदलाव की बयार चल पड़ी है। असम चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी द्वारा वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ लौटने के बाद मीडिया से चर्चा में कहा कि डरी हुई हिमंता सरकार कांग्रेस नेताओं पर एफआईआर कर रही है। पवन खेड़ा के घर पुलिस ने रेड की है, लेकिन कांग्रेस भाजपा के हथकंडों से डरने वाली नहीं है। उन्होंने कहा कि…
खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष कुमार-बीजापुर। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को राज्य स्तर पर शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने सम्मानित किया गया। “एफएलएन सह नवाजतन वारियर्स शिक्षक सम्मान 2026” के तहत प्रदेशभर के चयनित शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए राज्य के लगभग 72 हजार शिक्षकों में से चयन प्रक्रिया पूरी की गई। वेब पोर्टल के माध्यम से शिक्षकों के नवाचार, शैक्षणिक गतिविधियों और चुनौतियों से निपटने की क्षमता का मूल्यांकन किया गया। इसके बाद विशेषज्ञ टीम द्वारा साक्षात्कार लेकर प्रदेश के 100 श्रेष्ठ शिक्षकों का चयन किया…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर देश का पहला और इकलौता संभाग बन गया है, जहां पिछले 2 वर्ष के भीतर 3500 से ज्यादा मोबाइल टावर लगाए गए हैं, वहीं र्वतमान में 401 और नए टावर प्रस्तावित हैं। नक्सलियों के पूरी तरह खात्मे में भी माेबाईल कनेक्टिविटी के जरिए आई संचार क्रांति की बड़ी भूमिका रही है। नक्सलियों से जुड़ी जो जानकारी कभी सुरक्षाबलाें तक मिलने लगी। नक्सलियों के सटीक लोकेशन और गतिविधियों के आधार पर सुरक्षाबलाें ने मिशन 2026 के तहत सैकड़ों ऑपरेशन लॉन्च किए, इनमें बड़े पैमाने पर नक्सलियों के खात्में में मदद मिली। बीएसएनएल के अनुसार बस्तर संभाग…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। बस्तर के सुदूर वनांचलों के जिन गांवों में कभी बच्चों को जनताना स्कूलों के जरिए माओवादी विचारधारा की शिक्षा दी जाती थी, वहां अब भारतीय संविधान और औपचारिक शिक्षा की गूंज सुनाई दे रही है। वहीं सुकमा जिले के कोंटा ब्लॉक में शिक्षा विभाग ने 22 नए स्कूल खोलने का प्रस्ताव भेजा है। यह उन बच्चों के लिए उम्मीद की नई किरण है, जिन्होंने अब तक स्कूल की दहलीज नहीं देखी है। गाैरतलब है कि बीजापुर और सुकमा जिले के कई नक्सल प्रभावित गांव वर्षों तक पहुंच से बाहर रहे, यहां शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह ठप…

