खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। असम के दौरे से लौटे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वहां की सियासी हालत का जिक्र करते हुए कहा कि हिमंता और भाजपा सरकार से जनता परेशान है। जनता नया असम बनाने जा रही है। बदलाव की बयार चल पड़ी है।
असम चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी द्वारा वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ लौटने के बाद मीडिया से चर्चा में कहा कि डरी हुई हिमंता सरकार कांग्रेस नेताओं पर एफआईआर कर रही है। पवन खेड़ा के घर पुलिस ने रेड की है, लेकिन कांग्रेस भाजपा के हथकंडों से डरने वाली नहीं है।
उन्होंने कहा कि बीजेपी के नेता बौखला गए हैं। अमित शाह असम में जाकर गाय बांटने की बात कह रहे हैं। 2003 में गाय बांटने की योजना छत्तीसगढ़ में फेल हो गई है। अब इनके पास नया कुछ देने का नहीं है। जिस प्रकार भ्रष्टाचार के आकंठ में मुख्यमंत्री और उसका परिवार डूबा हुआ है।
पूर्व मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि (तीन फर्जी पासपोर्ट और विदेशों में संपत्ति के मामले में) हमारे आवेदन पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। यहां रात में एफआईआर होती है, और सुबह असम पुलिस दिल्ली पहुंच जाती है। आचार संहिता लगा हुआ है, और देश की एजेंसी किस प्रकार काम कर रही है, यह प्रश्नवाचक चिन्ह है।
Trending
- देश की विविधता हमारी सबसे बड़ी ताकत- उप मुख्यमंत्री अरुण साव
- एआई शिक्षकों का विकल्प नहीं, बल्कि उनकी क्षमता कई गुना बढ़ाने वाला सशक्त माध्यम -उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा
- घरेलू हिंसा को किसी भी तरह नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए- राज्यपाल डेका
- राष्ट्रीय पैरा तैराकी प्रतियोगिता में जीपीएम के दिव्यांग खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, 6 पदक जीतकर रचा सफलता का नया अध्याय
- संवेदनशीलता की मिसाल: चोटिल पूर्व सांसद नंदकुमार साय को अपने साथ हेलीकॉप्टर से रायपुर लाए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, बालाजी अस्पताल में कराया भर्ती
- किसान तुहर टोकन ऐप बना किसानों के लिए वरदान, घर बैठे टोकन लेकर दिनेश कुमार राय ने बेचा 80 क्विंटल धान
- गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के बहरी झोरकी में कथित अवैध धर्मांतरण को लेकर हड़कंप, विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन
- बालोद में गांजा तस्करी पर अब तक की सबसे बड़ी चोट: खप्परवाड़ा से एक क्विंटल से अधिक गांजा जब्त, 2 तस्कर गिरफ्तार


