खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष कुमार-बीजापुर। बीजापुर जिले में आस्था, परंपरा और संस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है बीजापुर के प्रसिद्ध चिकट राज देव के पूजा अर्चना के साथ मेला पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ आयोजित हो रहा है। मेले की सबसे खास बात यह है कि आसपास के गांवों के 33 देवी-देवता चिकट राज देव से मिलने पहुंचे हैं, जिससे पूरा क्षेत्र भक्ति और उल्लास के माहौल में बना हुआ है।
बीजापुर का ऐतिहासिक और प्रसिद्ध चिकट राज देव मेला इस वर्ष विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है, जहां विभिन्न गांवों से 33 देवी-देवताओं की पारंपरिक डोली और जुलूस चिकट राजदेव से मिलने पहुंचे। परंपरा वर्षों से चली आ रही है, जो क्षेत्र की गहरी आस्था और सांस्कृतिक विरासत को दर्शाती है।ढोल-नगाड़ों और पारंपरिक वाद्ययंत्रों के साथ देवी-देवताओं का भव्य स्वागत किया गया। श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंचकर पूजा-अर्चना करते हुए सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना कर रहे हैं।
मेले में लोकनृत्य, लोकगीत और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने भी लोगों का मन मोह लिया।वहीं झूले, खिलौने और विभिन्न दुकानों से मेला पूरी तरह गुलजार नजर आया। प्रशासन की ओर से सुरक्षा, पेयजल और स्वास्थ्य सुविधाओं के बेहतर इंतजाम किए गए हैं, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
पुजारी का कहना है चिकट राज मेला हमारी प्राचीन परंपरा का प्रतीक है। हर वर्ष आसपास के गांवों के 33 देवी-देवता यहां आकर चिकट राज से मिलते हैं।इससे क्षेत्र में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहती है। श्रद्धालु बड़ी आस्था के साथ यहां आते हैं और अपनी मनोकामनाएं पूरी होने की कामना करते हैं।
Trending
- रायपुर में वन्यजीव तस्करी का बड़ा भंडाफोड़: 50 करोड़ के ‘जिंदा पैंगोलिन’ के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
- वर्मी कंपोस्ट उत्पादन बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल
- नक्सलवाद पर विकास का प्रहार: ‘बस्तर मुन्ने’ और ‘नियद-नेल्लानार 2.0’ से बदलेगी बीजापुर की तस्वीर
- लेमनग्रास -किसानों के लिए कम पानी में ज्यादा कमाई का साधन
- सुकमा के ‘बेदरे’ में बदलाव की बयार: वनाधिकार और पीएम आवास ने बोगाम भीमा के परिवार को दी नई पहचान
- भारत रत्न सचिन तेंदुलकर का एयरपोर्ट में आत्मीय स्वागत
- माँ दुर्गा स्व-सहायता समूह ने राशन दुकान के आवंटन हेतु कलेक्टर, एसडीएम और खाद्य विभाग को सौंपा ज्ञापन
- छत्तीसगढ़ में ‘हरा सोना’ बना समृद्धि का आधार: संग्राहकों की आय में ऐतिहासिक वृद्धि


