खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। वन जीवों के तस्करों की राजधानी रायपुर तक धमक होने लगी है। राजधानी में जिंदा पैंगोलिन के साथ 2 तस्करों को वन विभाग ने गिरफ्तार किया है। तस्कर 50 करोड़ रुपए में पैंगोलिन का सौदा करने रायपुर लेकर आए थे।
वन परिक्षेत्र अधिकारी रायपुर दीपक कुमार तिवारी ने बताया की मुखबिर से पैंगोलिन तस्करी की सूचना प्राप्त हुई थी। जिसके बाद वन विभाग की स्पेशल टीम तैयार कर तस्करों की घेरेबंदी कर पैंगोलिन के रेस्क्यू ऑपरेशन की तैयारी की गई थी। इस दौरान भाटागाँव में मौजूद आरोपियों से ग्राहक बन संपर्क कर सौदा किया गया।
इसके बाद पैंगोलिन के साथ आरोपियों को पकड़ा गया। वन विभाग की टीम ने शातिर तस्करों से पूछताछ की, जिसमें उन्होंने बताया कि पैंगोलिन का 50 करोड़ रुपए में सौदा करने पखांजूर से रायपुर लाए हैं। पकड़े गए तस्करों में खोखन हालदार और गोपाल बोपचे शामिल हैं।
इनमें से एक आरोपी बालाघाट का रहने वाला है, जिसके पास से पैंगोलिन को बरामद किया गया, और दूसरा पखांजूर का रहने वाला है। इन तस्करों के जरिए वन विभाग मुख्य तस्कर तक पहुंचने में जुटा है। बताया जा रहा है कि आने वाले समय में कई बड़े खुलासे हो सकते हैं।
Trending
- बालोद में गांजा तस्करी पर अब तक की सबसे बड़ी चोट: खप्परवाड़ा से एक क्विंटल से अधिक गांजा जब्त, 2 तस्कर गिरफ्तार
- जामगांव ग्राम पंचायत में एक ही बिल से बार-बार भुगतान का आरोप: लाखों की कथित अनियमितता पर जांच की मांग, सचिव की भूमिका कटघरे में
- रविवार को बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों का जलवा: ‘रामायण’ 950 करोड़ के करीब, धनुष की ‘ओम’ ने पार किया 50 करोड़ का आंकड़ा
- बढ़ती ठंड में बच्चों को बीमार होने से कैसे बचाएं? ये टिप्स आएंगे काम
- बस्तर फाइटर के 79 आरक्षक पदों पर भर्ती शुरू, 5वीं और 10वीं पास युवाओं को मौका; 12 दिसंबर तक करें आवेदन
- दो दिवसीय प्रवास पर रायपुर पहुंचे भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमांग जोशी, युवाओं के वर्गीकरण को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना
- छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: 24 नवंबर से बढ़ेगी ठंड, न्यूनतम पारा 2 से 4 डिग्री तक गिरने के आसार; आज बारिश के भी संकेत
- मुख्यमंत्री साय का आज कोंडागांव दौरा


