खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष कुमार-बीजापुर। बीजापुर में अब विकास की रफ्तार तेज होने जा रही है। बीजापुर कलेक्टर ने बताया छत्तीसगढ़ सरकार की दो बड़ी योजनाएं बस्तर मुन्ने: अग्रणी बस्तर और नियद-नेल्लानार 2.0 जिले के हर गांव तक बुनियादी सुविधाएं और सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ पहुंचाने की दिशा में बड़ा कदम साबित होंगी।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में अब नक्सल मुक्त हो रहे बस्तर में विकास को नई गति देने की तैयारी है। बीजापुर जिले में शुरू हो रहे “बस्तर मुन्ने” अभियान के तहत गांवों में बिजली, पानी, सड़क, स्वास्थ्य सुविधा और मोबाइल नेटवर्क जैसी बुनियादी जरूरतों को प्राथमिकता दी जाएगी।ग्राम सभा तय करेगी कि गांव में सबसे पहले कौन से तीन जरूरी विकास कार्य किए जाएंगे, जिन्हें तय समय सीमा में पूरा किया जाएगा।वहीं “/नियद-नेल्लानार 2.0 के तहत अब पूरे जिले के सभी गांवों को शामिल कर 31 जनकल्याणकारी योजनाओं, 14 सामुदायिक सुविधाओं और 10 अन्य योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ सुनिश्चित किया जाएगा।
27 अप्रैल से शुरू होने वाले इस विशेष अभियान में प्रशासनिक अमला गांव-गांव पहुंचकर डोर-टू-डोर सर्वे करेगा और शिविरों के माध्यम से पात्र हितग्राहियों को योजनाओं से जोड़ेगा।जिला प्रशासन ने जनप्रतिनिधियों, पंचायतों और मीडिया से सहयोग की अपील करते हुए ग्रामीणों से भी कहा है कि वे अपने दस्तावेज तैयार रखें और इस विकास अभियान का हिस्सा बनें—ताकि कोई भी व्यक्ति योजनाओं से वंचित न रहे। _ संबित मिश्रा कलेक्टर बीजापुर


