खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देशानुसार एवं मिशन गांव चलो अभियान के तहत बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी के शहर अध्यक्ष सुशील मौर्य जी के द्वारा नगरनार ब्लॉक के गारावंडकला कांग्रेस कमेटी अंतर्गत बूथ कमेटी व पंचायत कमेटी गठन प्रकिया हेतु बैठक ली गई। इस बैठक में बूथ कमेटी व पंचायत कमेटी के विस्तार व आगामी कार्ययोजना को लेकर चर्चा की गई।
शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने कहा कि ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी द्वारा चलाए जा रहे महत्वाकांक्षी “मिशन गांव चलो अभियान” के तहत संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाना है। सभी एकजुट होकर संगठन को मजबूत बनाने और गांव-गांव तक पार्टी की पहुंच बढ़ाने का संकल्प ले “मिशन गाँव चलो अभियान” का मुख्य उद्देश्य बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त करना, नए कार्यकर्ताओं को जोड़ना और आगामी चुनावों के लिए मजबूत आधार तैयार करना है।
इस दाैरान वरिष्ठ कांग्रेसी उमाशंकर शुक्ला,संतोष सेठिया ब्लॉक अध्यक्ष,लेखन बघेल,दयाराम कश्यप, विद्याधर जिराम, कमल, मंगलसाय, रमेश पात्रों, लिमसर बघेल, लखीराम, मोहन, लोकनाथ, नीलकंठ गोयल, महादेव, रजत जोशी, अजय पांडे, देवदास बघेल, गोपाल, निमकेतन बघेल, गणेश गोयल, बाबूराम, जलंदर कश्यप, मौसु कश्यप, जलपति, जदूनाथ, देबरो, सुधियां, रुपनाथ, तुलसी, अनंतराम व अन्य मौजूद रहे।
Trending
- रायपुर में वन्यजीव तस्करी का बड़ा भंडाफोड़: 50 करोड़ के ‘जिंदा पैंगोलिन’ के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
- वर्मी कंपोस्ट उत्पादन बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल
- नक्सलवाद पर विकास का प्रहार: ‘बस्तर मुन्ने’ और ‘नियद-नेल्लानार 2.0’ से बदलेगी बीजापुर की तस्वीर
- लेमनग्रास -किसानों के लिए कम पानी में ज्यादा कमाई का साधन
- सुकमा के ‘बेदरे’ में बदलाव की बयार: वनाधिकार और पीएम आवास ने बोगाम भीमा के परिवार को दी नई पहचान
- भारत रत्न सचिन तेंदुलकर का एयरपोर्ट में आत्मीय स्वागत
- माँ दुर्गा स्व-सहायता समूह ने राशन दुकान के आवंटन हेतु कलेक्टर, एसडीएम और खाद्य विभाग को सौंपा ज्ञापन
- छत्तीसगढ़ में ‘हरा सोना’ बना समृद्धि का आधार: संग्राहकों की आय में ऐतिहासिक वृद्धि


