खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष कुमार-बीजापुर। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को राज्य स्तर पर शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने सम्मानित किया गया। “एफएलएन सह नवाजतन वारियर्स शिक्षक सम्मान 2026” के तहत प्रदेशभर के चयनित शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए राज्य के लगभग 72 हजार शिक्षकों में से चयन प्रक्रिया पूरी की गई। वेब पोर्टल के माध्यम से शिक्षकों के नवाचार, शैक्षणिक गतिविधियों और चुनौतियों से निपटने की क्षमता का मूल्यांकन किया गया। इसके बाद विशेषज्ञ टीम द्वारा साक्षात्कार लेकर प्रदेश के 100 श्रेष्ठ शिक्षकों का चयन किया गया।
बीजापुर से भी शिक्षकों ने अपनी उल्लेखनीय उपलब्धि दर्ज कराते हुए क्षेत्र का नाम रोशन किया। इनमें श्रीमती रंजीता उमेश नक्का (प्रधान अध्यापक, कन्या आश्रम मिगाचल), भूपेन्द्र कुमार मिच्चा (प्रधान अध्यापक, बालक आश्रम गुदमा) और चिमन लाल चंदेल (सहायक शिक्षक, प्राथमिक शाला मिनकापल्ली, विकासखंड भोपालपटनम) शामिल रहे। कार्यक्रम में श्रीमती उमेश्वरी साहू के विद्यालय का नवाचार वीडियो भी प्रस्तुत किया गया, जिसे अतिथियों ने खूब सराहा। शिक्षकों द्वारा किए जा रहे रचनात्मक प्रयासों और नवाचारों की विशेष प्रशंसा की गई।
इस अवसर पर शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, एफएलएन नवाजतन रिसोर्स टीम के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे। इस सम्मान से क्षेत्र में खुशी का माहौल है और अन्य शिक्षकों को भी बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरणा मिल रही है।
Trending
- रायपुर में वन्यजीव तस्करी का बड़ा भंडाफोड़: 50 करोड़ के ‘जिंदा पैंगोलिन’ के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
- वर्मी कंपोस्ट उत्पादन बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल
- नक्सलवाद पर विकास का प्रहार: ‘बस्तर मुन्ने’ और ‘नियद-नेल्लानार 2.0’ से बदलेगी बीजापुर की तस्वीर
- लेमनग्रास -किसानों के लिए कम पानी में ज्यादा कमाई का साधन
- सुकमा के ‘बेदरे’ में बदलाव की बयार: वनाधिकार और पीएम आवास ने बोगाम भीमा के परिवार को दी नई पहचान
- भारत रत्न सचिन तेंदुलकर का एयरपोर्ट में आत्मीय स्वागत
- माँ दुर्गा स्व-सहायता समूह ने राशन दुकान के आवंटन हेतु कलेक्टर, एसडीएम और खाद्य विभाग को सौंपा ज्ञापन
- छत्तीसगढ़ में ‘हरा सोना’ बना समृद्धि का आधार: संग्राहकों की आय में ऐतिहासिक वृद्धि


