KWNS -प्रिया पाठक, रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, रायपुर सांसद ब्रजमोहन अग्रवाल एवं जिला अध्यक्ष रमेश ठाकुर की विशेष उपस्थिति में पार्टी के वरिष्ठ नेता छगन लाल मुंदडा का सम्मान किया गया।
कार्यक्रम के दौरान छगन लाल मुंदडा को शाल ओढ़ाकर एवं कमल चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित नेताओं ने उनके लंबे राजनीतिक अनुभव और पार्टी के प्रति समर्पण की सराहना की।

स्थापना दिवस समारोह में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। सभी ने संगठन को मजबूत बनाने और पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।


