Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- वनांचल के संघर्ष से IFS के शिखर तक: तेंदूपत्ता संग्राहक के बेटे अजय गुप्ता ने रचा इतिहास
- धमतरी का ‘भटगांव’ बनेगा छत्तीसगढ़ का पहला हाई-टेक ‘गोट ब्रीडिंग हब’: जानें क्या है कलेक्टर का मास्टरप्लान
- होमगार्ड कार्यालय के बैरक में जवान ने की आत्महत्या, नशे की लत और निलंबन बनी वजह
- छत्तीसगढ़ नगरीय प्रशासन में ‘सर्जिकल स्ट्राइक’: रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग समेत कई निकायों के इंजीनियर बदले
- बदलता छत्तीसगढ़: वनोपज की चमक से संवरती ग्रामीण अर्थव्यवस्था
- गंगरेल बांध के कायाकल्प की तैयारी, 65.50 करोड़ का मास्टर प्लान
- सफलता की नई इबारत: रायगढ़ के डोलनारायण ने जैविक मिर्च से कमाया बंपर मुनाफा
- सुशासन तिहार 2026 में गांव-गांव पहुंचीं स्वास्थ्य सेवाएं
Author: Khabar World
शासकीय जगतु माहरा बस्तर हाईस्कूल के शताब्दी वर्ष समारोह कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हुए शामिल खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज जगदलपुर में शासकीय जगतु माहरा बस्तर हाईस्कूल के शताब्दी वर्ष समारोह कार्यक्रम में आज शामिल हुए। बस्तर हाईस्कूल के शताब्दी समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री साय ने विद्यालय परिवार को शताब्दी वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही विकास का मूलमंत्र है, शिक्षा के बिना जीवन अधूरा है। भारत में प्राचीन काल से ही शिक्षा का अत्यधिक महत्व रहा है। नालंदा और तक्षशिला जैसे प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में विदेशों से विद्वान ज्ञानार्जन के लिए…
पंडुम कैफे का शुभारंभ बस्तर में नक्सल उन्मूलन की दिशा में हो रहे सकारात्मक परिवर्तन का प्रेरक प्रतीक- मुख्यमंत्री साय खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बस्तर में सामाजिक-आर्थिक बदलाव के नए अध्याय की शुरुआत करते हुए आज जगदलपुर में ‘पंडुम कैफ़े’ का शुभारंभ किया। यह कैफ़े नक्सली हिंसा के पीड़ितों और समर्पण कर चुके सदस्यों के पुनर्वास हेतु छत्तीसगढ़ सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसने हिंसा का मार्ग छोड़कर मुख्यधारा में लौटने वालों को सम्मानजनक और स्थायी आजीविका प्रदान करने की दिशा में मजबूत कदम बढ़ाया है। यह अनूठी पहल संघर्ष से सहयोग तक के…
खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। तखतपुर में कथा के दौरान सतनामी समाज पर अभद्र टिप्पणी करने वाले कथावाचक आशुतोष चैतन्य को बड़ी राहत मिली है। विशेष न्यायालय एसटी एससी कोर्ट ने महाराज को बेल दी है। साथ ही सार्वजनिक स्थल पर ऐसी टिप्पणी करने से बचने की हिदायत दी है। बता दें कि तखतपुर के टिकरीपारा में चल रहे श्रीमद् भागवत कथा महापुराण में कथावाचक आशुतोष चैतन्य महाराज ने सतनामी समाज को लेकर आपत्तिजनक बातें कही थी, जो सोशल मीडिया के जरिए तेजी से वायरल हुई. समाज के लोगों को इस बात की भनक लगते ही आक्रोशित हो गए. कथावाचक के…
खबर वर्ल्ड न्यूज-जशपुर। नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म के आरोपी शिक्षक को जशपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी शिक्षक गिरधर यादव घटना के बाद से फरार था। पीड़ित नाबालिग आरोपी शिक्षक गिरधारी राम यादव के घर में रहकर काम करती थी, फिर स्कूल जाती थी। नाबालिग को अकेली पाकर गिरधारी छेड़छाड़ व दुष्कर्म करता था। शिक्षक से परेशान होकर पीड़िता उसके घर से भागी और घटना के संबंध में परिजनों को बताया। पीड़िता की रिपोर्ट पर सिटी कोतवाली जशपुर में मामला दर्ज किया गया था। आरोपी शिक्षक फरार चल रहा था। पुलिस लगातार तलाश कर रही थी। आरोपी जैसे…
KWNS – भिलाई।भरतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन काउंसिल (BJMTUC) के राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा भिलाई निवासी एवं श्रमिक नेता जय प्रकाश यादव को संगठन के राष्ट्रीय युवा मोर्चा अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया है। यह आदेश Ref. No. NP01/BJMTUC/25, दिनांक 14 नवम्बर 2025 को जारी किया गया, जो तत्काल प्रभाव से लागू माना गया है। संगठन के राष्ट्रीय महासचिव द्वारा जारी आदेश में श्री यादव को निर्देशित किया गया है कि वे अपने पद का कार्यभार तत्काल ग्रहण करें तथा आगामी तीन माह के भीतर राष्ट्रीय युवा समिति की गठन सूची तैयार कर राष्ट्रीय कार्यकारिणी के अनुमोदन हेतु प्रस्तुत…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। रिश्वतखोरी के मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो की लगातार कार्रवाई जारी है। आज टीम ने सुकमा के छिंदगढ़ ब्लॉक मुख्यालय में छिंदगढ़ स्थित सब इंजीनियर प्रदीप बघेल के घर दबिश दी और उसे 30 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा। मौके से रकम, दस्तावेज और मोबाइल जब्त किया गया। इस कार्रवाई से इलाके में अफसरों से लेकर कर्मचारियों तक हड़कंप मच गया है। जानकारी के मुताबिक, एसीबी जगदलपुर की टीम दोपहर करीब डेढ़ बजे छिंदगढ़ मुख्यालय में आरईएस कॉलोनी स्थित सब इंजीनियर प्रदीप बघेल के सरकारी क्वार्टर पहुंची। सब इंजीनियर बघेल एक कार्य…
हड़ताल पर गए कर्मचारियों के काम पर नहीं लौटने पर प्राधिकृत अध्यक्षों ने उठाया सख्त कदम खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के लिए चल रही धान खरीदी व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने जिला प्रशासन द्वारा लगातार निगरानी की जा रही है। सहायक आयुक्त सहकारिता, जिला बेमेतरा से प्राप्त जानकारी के अनुसार, धान खरीदी जैसे अत्यावश्यक कार्य में बाधा उत्पन्न करने और हड़ताल पर जाने के बाद भी कार्यस्थल पर वापस नहीं लौटने वाले सेवा सहकारी समिति कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई है। जिले की सेवा सहकारी समिति कंतेली, बीजाभाट, जिया, कुसमी, मोहतरा और लोलेसरा के…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोंडागांव। जिला कांग्रेस कार्यालय में आज साेमवार काे विधानसभा स्तरीय बूथ लेवल एजेंट की बैठक आयोजित की गई। जिसे एआईसीसी द्वारा नियुक्त प्रदेश संयोजक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री मोहन मरकाम और बस्तर लोकसभा पर्यवेक्षक एवं पूर्व विधायक रेखचंद जैन ने कार्यक्रम को संबोधित किया। पूर्व विधायक रेखचंद जैन ने कांग्रेस संगठन के लिए एसआईआर प्रक्रिया के महत्व पर विस्तार से बात करते हुए कहा कि मतदाता सूची की शुद्धता ही चुनावी तैयारी की पहली और सबसे महत्वपूर्ण कड़ी है। उन्हाेने बताया कि कोंडागांव जिला कांग्रेस कमेटी ने ब्लॉक-वार प्रभारी भी नियुक्त किए हैं । ये प्रभारी ब्लॉक…
खबर वर्ल्ड न्यूज-जशपुर। सभी घरों में व्यक्तिगत घरेलू नल कनेक्शन के माध्यम से सुरक्षित और पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराना है। स्कूलों, आंगनवाड़ी केंद्रों, ग्राम पंचायत भवनों, स्वास्थ्य केंद्रोंऔर सामुदायिक भवनों को कार्यात्मक नल कनेक्शन प्रदान करना है। जिला मुख्यालय जशपुर से लगभग 70 कि.मी. की दूरी पर स्थित सुदूर वनांचल के गारीघाट पंचायत का राजस्व ग्राम मुण्डाडीह में जल जीवन मिशन के अंतर्गत तीन उच्च स्तरीय जलागार स्थापित कर कुल 92 क्रियाशील घरेलू नल कनेक्शन के माध्यम से संपूर्ण ग्रामवासियों को शुध्द पेय जल उपलब्ध कराया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जल जीवन मिशन योजना का…
खबर वर्ल्ड न्यूज-सरगुजा। राज्य शासन के निर्देशानुसार धान खरीदी कार्य को सुचारू, पारदर्शी एवं व्यवस्थित बनाए रखने के उद्देश्य से आज लोक निर्माण विभाग सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह ने सरगुजा जिले के विभिन्न धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर विलास भोसकर भी उनके साथ मौजूद रहे। विभिन्न केंद्रों का निरीक्षण, किसानों से संवाद सचिव डॉ सिंह ने किसानों ने सीधे संवाद कर धान खरीदी प्रक्रिया से संबंधित जानकारी ली। उन्होंने ने किसानों को आश्वस्त किया कि शासन द्वारा किसानों के हितों को सर्वाेच्च प्राथमिकता दिया जा रहा है उन्होंने कहा कि धान खरीदी प्रक्रिया को सुचारू बनाए…

