खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोंडागांव। जिला कांग्रेस कार्यालय में आज साेमवार काे विधानसभा स्तरीय बूथ लेवल एजेंट की बैठक आयोजित की गई। जिसे एआईसीसी द्वारा नियुक्त प्रदेश संयोजक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री मोहन मरकाम और बस्तर लोकसभा पर्यवेक्षक एवं पूर्व विधायक रेखचंद जैन ने कार्यक्रम को संबोधित किया। पूर्व विधायक रेखचंद जैन ने कांग्रेस संगठन के लिए एसआईआर प्रक्रिया के महत्व पर विस्तार से बात करते हुए कहा कि मतदाता सूची की शुद्धता ही चुनावी तैयारी की पहली और सबसे महत्वपूर्ण कड़ी है। उन्हाेने बताया कि कोंडागांव जिला कांग्रेस कमेटी ने ब्लॉक-वार प्रभारी भी नियुक्त किए हैं । ये प्रभारी ब्लॉक स्तर पर जाकर एसआईआर प्रक्रिया की निगरानी करेंगे और कार्यकर्ताओं की नियमित बैठकें लेकर प्रगति की समीक्षा करेंगे । नेताओं ने सभी उपस्थित पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से संगठित होकर जिम्मेदारी पूर्ण तरीके से कार्य करने की अपील की, ताकि एसआईआर अभियान में कांग्रेस पार्टी मजबूती से अपनी भूमिका निभा सके।
इस बैठक में आगामी एसआईआर (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) कार्यक्रम को सफल बनाने और निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के तहत बूथवार मतदाता सूची के शुद्धिकरण पर विशेष चर्चा हुई।
Trending
- सफलता की नई इबारत: रायगढ़ के डोलनारायण ने जैविक मिर्च से कमाया बंपर मुनाफा
- सुशासन तिहार 2026 में गांव-गांव पहुंचीं स्वास्थ्य सेवाएं
- आमजन की सुरक्षा हेतु सुकमा कोतवाली क्षेत्र में डायल 112 सेवा प्रारम्भ
- छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ के जंगल से बड़ी मात्रा में हथियार व विस्फोटक बरामद
- कांकेर की युवती झारखंड में ‘बंधक’ से हुई मुक्त: नौकरी का झांसा या गलतफहमी? जानें क्या है पूरा मामला
- युवा आईएएस विश्वदीप ने संभाला जिले की कमान, विकास को मिलेगी नई गति
- बीजापुर: मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 40 जोड़ों का विवाह संपन्न, नवदंपत्तियों को मिली ₹35,000 की आर्थिक सहायता
- मातम के बीच मची चीख-पुकार, मां के दशगात्र में नहाने गए बेटे की तालाब में डूबने से मौत


