Close Menu
KhabarWorld24KhabarWorld24

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    युवा आईएएस विश्वदीप ने संभाला जिले की कमान, विकास को मिलेगी नई गति

    May 9, 2026

    बीजापुर: मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 40 जोड़ों का विवाह संपन्न, नवदंपत्तियों को मिली ₹35,000 की आर्थिक सहायता

    May 9, 2026

    मातम के बीच मची चीख-पुकार, मां के दशगात्र में नहाने गए बेटे की तालाब में डूबने से मौत

    May 9, 2026
    Facebook X (Twitter)
    Trending
    • युवा आईएएस विश्वदीप ने संभाला जिले की कमान, विकास को मिलेगी नई गति
    • बीजापुर: मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 40 जोड़ों का विवाह संपन्न, नवदंपत्तियों को मिली ₹35,000 की आर्थिक सहायता
    • मातम के बीच मची चीख-पुकार, मां के दशगात्र में नहाने गए बेटे की तालाब में डूबने से मौत
    • बंगाल में ‘डबल इंजन’ सरकार का आगाज़: सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, विष्णुदेव साय ने दी बधाई
    • सुशासन तिहार बना भरोसे का आधार- ’दीमक से नष्ट हुई किसान किताब की मिली नई प्रति, नीतू मार्काे के चेहरे पर लौटी मुस्कान’
    • सुशासन तिहार: धमतरी के जीवन लाल को मिला बैसाखियों से छुटकारा, अब सपनों को मिली ‘ट्राइसाइकिल’ की रफ़्तार
    • जशपुर: मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में 65 जोड़ों का मंगल परिणय
    • बिलासपुर में वन विकास निगम की हरित क्रांति ,5 वर्षों में रोपे गए 27 लाख से अधिक पौधे, 951 हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में फैला हरित आवरण
    Facebook Instagram YouTube
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर
      • दुर्ग
      • बस्तर
      • बिलासपुर
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • एंटरटेनमेंट
    • खेल
    • धर्म आध्यात्म
    • बिज़नेस
    • संपादकीय
    • Contact
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    Home » ☕ ‘पंडुम कैफे’: बस्तर में आशा और शांति का नया अध्याय, मुख्यमंत्री साय ने किया शुभारंभ
    बस्तर

    ☕ ‘पंडुम कैफे’: बस्तर में आशा और शांति का नया अध्याय, मुख्यमंत्री साय ने किया शुभारंभ

    Khabar WorldBy Khabar WorldNovember 17, 2025No Comments27 Views
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Copy Link

    पंडुम कैफे का शुभारंभ बस्तर में नक्सल उन्मूलन की दिशा में हो रहे सकारात्मक परिवर्तन का प्रेरक प्रतीक- मुख्यमंत्री साय

    खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बस्तर में सामाजिक-आर्थिक बदलाव के नए अध्याय की शुरुआत करते हुए आज जगदलपुर में ‘पंडुम कैफ़े’ का शुभारंभ किया। यह कैफ़े नक्सली हिंसा के पीड़ितों और समर्पण कर चुके सदस्यों के पुनर्वास हेतु छत्तीसगढ़ सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसने हिंसा का मार्ग छोड़कर मुख्यधारा में लौटने वालों को सम्मानजनक और स्थायी आजीविका प्रदान करने की दिशा में मजबूत कदम बढ़ाया है। यह अनूठी पहल संघर्ष से सहयोग तक के प्रेरणादायक सफर को दर्शाती है।‘पंडुम कैफ़े’ जगदलपुर के पुलिस लाइन परिसर में स्थित है।
    मुख्यमंत्री साय ने ‘पंडुम कैफे’ में कार्यरत नारायणपुर की फगनी, सुकमा की पुष्पा ठाकुर, बीरेंद्र ठाकुर, बस्तर की आशमती और प्रेमिला बघेल के साथ सौहार्दपूर्ण बातचीत की। उन्होंने नई शुरुआत के लिए उनका हौसला बढ़ाया और ‘पंडुम कैफ़े’ के बेहतर संचालन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं भी दीं।
    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि पंडुम कैफ़े का शुभारंभ बस्तर क्षेत्र में नक्सलवाद के उन्मूलन की दिशा में हो रहे सकारात्मक परिवर्तन का एक प्रेरक प्रतीक है। मुख्यमंत्री ने साय ने कहा कि पंडुम कैफे आशा, प्रगति और शांति का उज्ज्वल प्रतीक है। कैफे में कार्यरत युवा, जो नक्सली हिंसा के पीड़ित तथा हिंसा का मार्ग छोड़ चुके सदस्य हैं, अब शांति के पथ पर अग्रसर हो चुके हैं। जिला प्रशासन और पुलिस के सहयोग से उन्हें आतिथ्य सेवाओं, कैफ़े प्रबंधन, ग्राहक सेवा, स्वच्छता मानकों, खाद्य सुरक्षा और उद्यमिता कौशल का गहन प्रशिक्षण प्रदान किया गया है।
    हिंसा का मार्ग छोड़कर शांति के पथ पर लौटे और कैफ़े में कार्यरत एक महिला ने इस अवसर पर भावुक होकर इस पुनर्वास पहल से हुए बदलाव की बात दोहराई। एक पूर्व माओवादी कैडर ने कहा कि,“हमने अपने अतीत में अंधेरा देखा था। आज हमें समाज की सेवा करने का यह अवसर मिला है, यह हमारे लिए एक नया जन्म है। बारूद की जगह कॉफी परोसना और अपनी मेहनत की कमाई से जीना—यह एहसास हमें शांति और सम्मान दे रहा है।
    एक अन्य सहयोगी ने अपनी खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि,“पहले हम अपने परिवार को सम्मानजनक जीवन देने का सपना भी नहीं देख सकते थे। अब हम अपनी मेहनत से कमाए पैसों से घर के सदस्यों का भविष्य संवार सकते हैं। यह सब प्रशासन और इस कैफ़े की वजह से संभव हुआ है।
    एक अन्य सदस्य ने समुदाय के सहयोग पर जोर देते हुए कहा कि,“हमें लगा था कि मुख्यधारा में लौटना आसान नहीं होगा, लेकिन पुलिस और जिला प्रशासन ने हमें प्रशिक्षण दिया और हमारा विश्वास जीता। सबसे बड़ी बात यह है कि हम अब पीड़ितों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं, जिससे हमें अपने अतीत के अपराधों को सुधारने और शांति स्थापित करने का अवसर मिला है।”
    उन्होंने यह भी बताया कि ‘पंडुम’ बस्तर की सांस्कृतिक जड़ों को दर्शाता है, और इसकी टैगलाइन “जहाँ हर कप एक कहानी कहता है” इस बात का प्रतीक है कि यहाँ परोसी गई कॉफी सिर्फ स्वाद ही नहीं, बल्कि साहस, संघर्ष पर विजय और एक नई शुरुआत की कहानी भी अपने साथ लेकर आती है।
    इस अवसर पर वन मंत्री केदार कश्यप, शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव, सांसद महेश कश्यप, जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव, चित्रकोट विधायक विनायक गोयल, बेवरेज कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष श्रीनिवास राव मद्दी, अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष रूपसिंह मंडावी, जगदलपुर महापौर संजय पांडे, जिला पंचायत अध्यक्ष वेदवती कश्यप, संभागायुक्त डोमन सिंह, पुलिस महानिरीक्षक सुन्दरराज पी., कलेक्टर हरिस एस., पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारीगण भी उपस्थित थे।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Telegram Email Copy Link
    Khabar World
    • Website

    Related Posts

    युवा आईएएस विश्वदीप ने संभाला जिले की कमान, विकास को मिलेगी नई गति

    May 9, 2026

    बीजापुर: मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 40 जोड़ों का विवाह संपन्न, नवदंपत्तियों को मिली ₹35,000 की आर्थिक सहायता

    May 9, 2026

    विश्व रेडक्रॉस दिवस: कोण्डागांव में खाकी ने पेश की मानवता की मिसाल, SP समेत 20 जवानों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

    May 8, 2026
    × Popup Image


    RO No 13718/1

    Top Posts

    बस्तर दशहरा के निशा जात्रा रस्म में अर्धरात्री 12 बजे मां खमेश्वरी मंदिर में दी जायेगी 11 बकरों की बलि

    September 30, 20252,138

    कबाड़ी व्यवसायी का ट्रक चालक काे बंधक बनाकर पीटने का वीडियो हुआ वायरल

    August 3, 20251,342

    पालनार में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका- ग्रामीणों में आक्रोश

    July 26, 20251,284

    दंतेवाड़ा के दो पूर्व सहायक आयुक्त गिरफ्तार, विभागीय लिपिक फरार

    August 25, 20251,217
    Don't Miss
    बस्तर

    युवा आईएएस विश्वदीप ने संभाला जिले की कमान, विकास को मिलेगी नई गति

    By Khabar WorldMay 9, 20260

    खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष कुमार-बीजापुर। विश्वदीप ने जिले के नए कलेक्टर के रूप में पदभार ग्रहण…

    बीजापुर: मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 40 जोड़ों का विवाह संपन्न, नवदंपत्तियों को मिली ₹35,000 की आर्थिक सहायता

    May 9, 2026

    मातम के बीच मची चीख-पुकार, मां के दशगात्र में नहाने गए बेटे की तालाब में डूबने से मौत

    May 9, 2026

    बंगाल में ‘डबल इंजन’ सरकार का आगाज़: सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, विष्णुदेव साय ने दी बधाई

    May 9, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About Us
    About Us

    खबर वर्ल्ड 24 .com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है।जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है।साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को भी फेसबुक व्हाट्सएप, यूटयूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय समय पर न्यूज भेजा जाता है। khabarworld24.com बहुत कम समय मे अपने पाठकों के बीच लोकप्रिय हुआ है। इस वेबसाइट में विभिन्न प्रकार के समाचार जैसे राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, प्रसाशनिक, स्वास्थ्य, व्यापार, खेल मनोरंजन, कानून, अपराध, पर्यटन, सांस्कृतिक, एवं सम सामायिक घटनाक्रम का समावेस रहता है। ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेज kwns उत्कृष्ट समाचार एवं सेवाएं देने के लिए तत्पर व कटिबद्व है |

    Email Us: khabarworld2010@gmail.com
    Contact: +91 9329228972

    Facebook X (Twitter)
    Our Picks

    युवा आईएएस विश्वदीप ने संभाला जिले की कमान, विकास को मिलेगी नई गति

    May 9, 2026

    बीजापुर: मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 40 जोड़ों का विवाह संपन्न, नवदंपत्तियों को मिली ₹35,000 की आर्थिक सहायता

    May 9, 2026

    मातम के बीच मची चीख-पुकार, मां के दशगात्र में नहाने गए बेटे की तालाब में डूबने से मौत

    May 9, 2026

    बंगाल में ‘डबल इंजन’ सरकार का आगाज़: सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, विष्णुदेव साय ने दी बधाई

    May 9, 2026

    सुशासन तिहार बना भरोसे का आधार- ’दीमक से नष्ट हुई किसान किताब की मिली नई प्रति, नीतू मार्काे के चेहरे पर लौटी मुस्कान’

    May 9, 2026

    सुशासन तिहार: धमतरी के जीवन लाल को मिला बैसाखियों से छुटकारा, अब सपनों को मिली ‘ट्राइसाइकिल’ की रफ़्तार

    May 9, 2026
    About Director
    About Director

    संपादक : व्यास पाठक
    पता : ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेस प्रेस एंड मीडिया हाउस
    तेलीबांधा तालाब की पीछे श्याम नगर रायपुर छत्तीसगढ़ पिन 492006

    Designed by RT Internet Services.
    • Home
    • Terms And Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.