खबर वर्ल्ड न्यूज-जशपुर। नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म के आरोपी शिक्षक को जशपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी शिक्षक गिरधर यादव घटना के बाद से फरार था। पीड़ित नाबालिग आरोपी शिक्षक गिरधारी राम यादव के घर में रहकर काम करती थी, फिर स्कूल जाती थी। नाबालिग को अकेली पाकर गिरधारी छेड़छाड़ व दुष्कर्म करता था।
शिक्षक से परेशान होकर पीड़िता उसके घर से भागी और घटना के संबंध में परिजनों को बताया। पीड़िता की रिपोर्ट पर सिटी कोतवाली जशपुर में मामला दर्ज किया गया था। आरोपी शिक्षक फरार चल रहा था। पुलिस लगातार तलाश कर रही थी। आरोपी जैसे ही कपड़े व रुपए लेने घर पहुंचा, पुलिस की टीम ने उसे धर दबोचा।
पुलिस की पूछताछ पर आरोपी गिरधारी राम यादव ने अपराध स्वीकार किया। पर्याप्त सबूत पाए जाने पर उसे विधिवत गिरफ्तार किया गया। मामले में पुलिस की कार्रवाई जारी है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा जाएगा। इस मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह ने बताया कि जशपुर पुलिस बच्चों व महिलाओं से संबंधित अपराध को लेकर अत्यंत संवेदनशील है। कोतवाली क्षेत्र में नाबालिग के साथ दुष्कर्म के मामले में फरार आरोपी शिक्षक को उसके निवास से गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा जाएगा।
Trending
- युवा आईएएस विश्वदीप ने संभाला जिले की कमान, विकास को मिलेगी नई गति
- बीजापुर: मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 40 जोड़ों का विवाह संपन्न, नवदंपत्तियों को मिली ₹35,000 की आर्थिक सहायता
- मातम के बीच मची चीख-पुकार, मां के दशगात्र में नहाने गए बेटे की तालाब में डूबने से मौत
- बंगाल में ‘डबल इंजन’ सरकार का आगाज़: सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, विष्णुदेव साय ने दी बधाई
- सुशासन तिहार बना भरोसे का आधार- ’दीमक से नष्ट हुई किसान किताब की मिली नई प्रति, नीतू मार्काे के चेहरे पर लौटी मुस्कान’
- सुशासन तिहार: धमतरी के जीवन लाल को मिला बैसाखियों से छुटकारा, अब सपनों को मिली ‘ट्राइसाइकिल’ की रफ़्तार
- जशपुर: मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में 65 जोड़ों का मंगल परिणय
- बिलासपुर में वन विकास निगम की हरित क्रांति ,5 वर्षों में रोपे गए 27 लाख से अधिक पौधे, 951 हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में फैला हरित आवरण


