खबर वर्ल्ड न्यूज-सरगुजा। राज्य शासन के निर्देशानुसार धान खरीदी कार्य को सुचारू, पारदर्शी एवं व्यवस्थित बनाए रखने के उद्देश्य से आज लोक निर्माण विभाग सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह ने सरगुजा जिले के विभिन्न धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर विलास भोसकर भी उनके साथ मौजूद रहे।
विभिन्न केंद्रों का निरीक्षण, किसानों से संवाद
सचिव डॉ सिंह ने किसानों ने सीधे संवाद कर धान खरीदी प्रक्रिया से संबंधित जानकारी ली। उन्होंने ने किसानों को आश्वस्त किया कि शासन द्वारा किसानों के हितों को सर्वाेच्च प्राथमिकता दिया जा रहा है उन्होंने कहा कि धान खरीदी प्रक्रिया को सुचारू बनाए रखने सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। सचिव एवं सरगुजा जिले के प्रभारी सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह ने आदिमजाति सेवा सहकारी मर्यादित समिति डांड़गांव, उदयपुर एवं जमगला के धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण कर संपूर्ण खरीदी व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने केंद्रों में मौजूद किसानों से सीधे चर्चा कर खरीदी प्रक्रिया, टोकन वितरण, तुलाई, बारदाना उपलब्धता और अन्य सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने किसानों को धान विक्रय में किसी प्रकार परेशानी न हो यह सुनिश्चित करने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
तकनीकी उपकरणों नियमित परीक्षण करें
निरीक्षण के दौरान जिला प्रभारी सचिव ने धान उपार्जन केंद्रों में उपलब्ध प्रमुख तकनीकी एवं आधारभूत सुविधाओं की जानकारी ली, उन्होंने बायोमेट्रिक डिवाइस,नमी मापक यंत्र, इलेक्ट्रॉनिक कांटा, कंप्यूटर सेट, इंटरनेट कनेक्शन एवं विद्युत व्यवस्था, स्टैकिंग व्यवस्था, बारदाना उपलब्धता एवं भंडारण प्रबंधन प्रक्रिया का अवलोकन किया और अधिकारियों को सभी उपकरणों का नियमित परीक्षण एवं रखरखाव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान एसडीएम बनसिंह नेताम, जिला खाद्य अधिकारी एस. बी. कांमठे, उदयपुर जनपद पंचायत सीईओ वेद प्रकाश गुप्ता, नोडल अधिकारी सीसीबी पी.सी. गुप्ता सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
Trending
- सफलता की नई इबारत: रायगढ़ के डोलनारायण ने जैविक मिर्च से कमाया बंपर मुनाफा
- सुशासन तिहार 2026 में गांव-गांव पहुंचीं स्वास्थ्य सेवाएं
- आमजन की सुरक्षा हेतु सुकमा कोतवाली क्षेत्र में डायल 112 सेवा प्रारम्भ
- छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ के जंगल से बड़ी मात्रा में हथियार व विस्फोटक बरामद
- कांकेर की युवती झारखंड में ‘बंधक’ से हुई मुक्त: नौकरी का झांसा या गलतफहमी? जानें क्या है पूरा मामला
- युवा आईएएस विश्वदीप ने संभाला जिले की कमान, विकास को मिलेगी नई गति
- बीजापुर: मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 40 जोड़ों का विवाह संपन्न, नवदंपत्तियों को मिली ₹35,000 की आर्थिक सहायता
- मातम के बीच मची चीख-पुकार, मां के दशगात्र में नहाने गए बेटे की तालाब में डूबने से मौत


