खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। तखतपुर में कथा के दौरान सतनामी समाज पर अभद्र टिप्पणी करने वाले कथावाचक आशुतोष चैतन्य को बड़ी राहत मिली है। विशेष न्यायालय एसटी एससी कोर्ट ने महाराज को बेल दी है। साथ ही सार्वजनिक स्थल पर ऐसी टिप्पणी करने से बचने की हिदायत दी है।
बता दें कि तखतपुर के टिकरीपारा में चल रहे श्रीमद् भागवत कथा महापुराण में कथावाचक आशुतोष चैतन्य महाराज ने सतनामी समाज को लेकर आपत्तिजनक बातें कही थी, जो सोशल मीडिया के जरिए तेजी से वायरल हुई. समाज के लोगों को इस बात की भनक लगते ही आक्रोशित हो गए. कथावाचक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर समाज के लोगों ने तखतपुर थाने का घेराव किया था. मामले की गंभीरता को देखते हुए एडिशनल एसपी के निर्देश पर कथावाचक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता के धारा 353 (2) के साथ एससी-एसटी एक्ट की भी धारा जोड़ी गई थी. शनिवार को पुलिस ने कथावाचक को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया था, जहां उसे 14 दिनों की न्यायिक रिमांड पर भेजा था।
Trending
- युवा आईएएस विश्वदीप ने संभाला जिले की कमान, विकास को मिलेगी नई गति
- बीजापुर: मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 40 जोड़ों का विवाह संपन्न, नवदंपत्तियों को मिली ₹35,000 की आर्थिक सहायता
- मातम के बीच मची चीख-पुकार, मां के दशगात्र में नहाने गए बेटे की तालाब में डूबने से मौत
- बंगाल में ‘डबल इंजन’ सरकार का आगाज़: सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, विष्णुदेव साय ने दी बधाई
- सुशासन तिहार बना भरोसे का आधार- ’दीमक से नष्ट हुई किसान किताब की मिली नई प्रति, नीतू मार्काे के चेहरे पर लौटी मुस्कान’
- सुशासन तिहार: धमतरी के जीवन लाल को मिला बैसाखियों से छुटकारा, अब सपनों को मिली ‘ट्राइसाइकिल’ की रफ़्तार
- जशपुर: मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में 65 जोड़ों का मंगल परिणय
- बिलासपुर में वन विकास निगम की हरित क्रांति ,5 वर्षों में रोपे गए 27 लाख से अधिक पौधे, 951 हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में फैला हरित आवरण

