Author: Khabar World

नई दिल्ली। अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह की जोड़ी मच अवेटेड फिल्म ‘दे दे प्यार दे 2’ में फिर से साथ आई। उनकी ये रोमांटिक कॉमेडी 2019 की हिट फिल्म ‘दे दे प्यार दे’ का सीक्वल है। अंशुल शर्मा द्वारा निर्देशित ‘दे दे प्यार दे 2’ में आर माधवन, जावेद जाफरी, मीज़ान जाफरी, गौतमी कपूर और इशिता दत्ता ने भी अहम रोल प्ले किया है। फिल्म की कहानी ठीक वहीं से शुरू होती है जहां पहली फिल्म खत्म हुई थी। ‘दे दे प्यार दे 2’ भी दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। फिल्म ने ओपनिंग वीकेंड पर बॉक्स…

Read More

नई दिल्ली। तुलसी की चाय सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है। यह न केवल रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाती है, बल्कि तनाव को भी कम करती है, पाचन सुधारती है और सर्दी-खांसी जैसी श्वसन संबंधी समस्याओं से राहत दिलाती है। इसके अलावा, यह त्वचा और बालों के लिए भी लाभदायक है और कोलेस्ट्रॉल व ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मदद कर सकती है। डॉ. सपना सिंह के अनुसार, तुलसी की चाय अत्यधिक लाभदायक है। उन्होंने बताया कि तुलसी की चाय पीने से रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि होती है और सांस लेने में समस्याओं व गले की खराश में भी…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में लोगों को ठंड से हल्की राहत मिलने वाली है।मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों में न्यून्तम तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि की संभावना जताई है। फिलहाल सरगुजा संभाग के एक दो जिलों में शीत लहर के हालत बने हुए हैं, जिसका असर आने वाले दिनों में कम हो सकता है। राज्य में आने वाली हवा की दिशा पूर्वी हो गई है, जो नमी लिए हुए है। इसका सीधा असर राज्य के न्यूनतम यानी रात के तापमान में हुआ है। पिछले चौबीस घंटे के दौरान, प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान दुर्ग में…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का सिलसिला जोर पकड़ने लगा है। धान खरीदी के 5वें दिन 19 नवंबर को किसानों से 7 लाख 11 हजार 335 क्विंटल धान की खरीदी की गई। धान उपार्जन का यह आंकड़ा बीते 4 दिनों में खरीदे गए धान की मात्रा के लगभग बराबर है। प्रदेश में 15 नवंबर से लेकर 19 नवंबर तक कुल 14 लाख 54 हजार 451 क्विंटल धान की खरीदी समर्थन मूल्य पर की जा चुकी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार धान खरीदी के साथ-साथ किसानों को समर्थन मूल्य का भुगतान भी शुरू कर दिया…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। पारदर्शिता, समयपालन और प्रशासनिक कार्यकुशलता को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए छत्तीसगढ़ सरकार ने महानदी भवन और इन्द्रावती भवन में कार्यरत सभी विभागों में आधार-आधारित बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली (AEBAS) लागू करने की घोषणा की है। बुधवार को वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक में मुख्य सचिव विकास शील की उपस्थिति में नए सिस्टम का लाइव प्रदर्शन किया गया, जिसमें फेसियल ऑथेंटिकेशन आधारित उपस्थिति प्रणाली तथा दीवार पर लगाए गए आधार-सक्षम बायोमेट्रिक उपकरणों का डेमो प्रस्तुत किया गया। इस प्रणाली का परीक्षण आज से प्रारंभ होगा और 01 दिसंबर 2025 से मंत्रालय में AEBAS…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सरगुजा जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे जनजाति गौरव दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे। सीएम साय सुबह 8:30 बजे रायपुर से अंबिकापुर के लिए रवाना होंगे। अंबिकापुर के पीजी कॉलेज मैदान में जनजाति गौरव दिवस का भव्य आयोजन किया जा रहा है। वहीं कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री जुएल ओरांव, राज्यपाल रमेन डेका और अन्य नेतागण शामिल होंगे।

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज छत्तीसगढ़ प्रवास पर रहेंगी। वे सरगुजा संभाग मुख्यालय अंबिकापुर के पीजी कॉलेज मैदान में जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगी। राष्ट्रपति मुर्मू एक घंटे तक अंबिकापुर में रहेंगी। वे ओडिशा के झारसुगुड़ा से सेना के हेलीकॉप्टर से सुबह 11.20 बजे शहर के गांधी स्टेडियम स्थित हेलीपैड पहुंचेंगी और यहां से सड़क मार्ग से 1.3 किमी की दूरी तय कर पीजी कॉलेज स्थित कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगी। राष्ट्रपति दोपहर 12.20 बजे गांधी स्टेडियम स्थित हैलीपेड से सेना के हेलीकाप्टर से झारसुगड़ा के लिए रवाना होंगी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अंबिकापुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। शेयर ट्रेडिंग के नाम पर भारी मुनाफा दिलाने का लालच देकर लाखों रुपये की ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। सुपेला थाना पुलिस ने आज निशा बिज़नेस कंसल्टेंसी और यूनिक इन्वेस्टमेंट सॉल्यूशन संचालित करने वाले तीन आरोपियों चन्दन राव, देवेंद्र सहारे और विवान सिंघानिया को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जबकि, एक अन्य फरार आरोपी की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। पीड़ित अविनाश कुमार की शिकायत के अनुसार आरोपियों ने उन्हें और उनके परिचितों को शेयर ट्रेडिंग में हर महीने 10 से 15 प्रतिशत तक लाभ देने का लालच दिया। आरोपियों…

Read More

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की उपस्थिति में छत्तीसगढ़ के 25 लाख किसानों के खातों में पहुंचे 500 करोड़ रुपये मखाना बोर्ड का लाभ छत्तीसगढ़ के मखाना उत्पादक किसानों को भी मिलेगा– केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह कृषक उन्नति योजना के विस्तार में दलहन, तिलहन और मक्का को भी लाभ – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने धमतरी में आयोजित राज्यस्तरीय समारोह में 2,225 करोड़ रुपये की ग्रामीण सड़क परियोजनाओं, मखाना बोर्ड का विस्तार, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के अंतर्गत किसानों को प्रत्यक्ष भुगतान और अनेक विकासपरक…

Read More

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में के क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ देश के अग्रणी राज्यों में शामिल- केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत छत्तीसगढ़ को मिली 774 नई सड़कों की स्वीकृति हमारे ग्रामीण विकास अभियान को देगी नई गति- मुख्यमंत्री साय खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ ने देशभर में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए एक बार फिर अग्रणी राज्यों में अपनी पहचान कायम की है। योजना के विभिन्न चरणों में छत्तीसगढ़ को अब तक कुल 9,722 सड़कें (48,594 किमी) और 669 पुल स्वीकृत हुए हैं। इनमें से 8,753 सड़कें (43,380 किमी)…

Read More