खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। शेयर ट्रेडिंग के नाम पर भारी मुनाफा दिलाने का लालच देकर लाखों रुपये की ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। सुपेला थाना पुलिस ने आज निशा बिज़नेस कंसल्टेंसी और यूनिक इन्वेस्टमेंट सॉल्यूशन संचालित करने वाले तीन आरोपियों चन्दन राव, देवेंद्र सहारे और विवान सिंघानिया को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जबकि, एक अन्य फरार आरोपी की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।
पीड़ित अविनाश कुमार की शिकायत के अनुसार आरोपियों ने उन्हें और उनके परिचितों को शेयर ट्रेडिंग में हर महीने 10 से 15 प्रतिशत तक लाभ देने का लालच दिया। आरोपियों ने अविनाश कुमार, उनकी बहन कु. सोनम वर्मा, रिश्तेदार तुलाराम चंद्राकर, संदीप चंद्राकर और उनके दोस्त अक्षत पाठक को योजनाबद्ध तरीके से अपने कार्यालय टी-सूर्यामाल में बुलाकर निवेश की स्कीम बताई।
6 जून 2025 से 04 अगस्त 2025 के बीच सभी पीड़ितों से कुल 35 लाख रुपये निवेश करा लिए गए। लेकिन न तो वादा किया गया मुनाफा दिया गया और न ही मूलधन वापस किया गया।
धोखाधड़ी की रकम से खरीदी कार जब्त
तफ्तीश में पुलिस ने आरोपी चंदन राव के कब्जे से एक कार जब्त की है, जिसकी कीमत लगभग 13 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार यह वाहन ठगी की रकम से खरीदा गया था।
Trending
- नवदम्पत्तियों को चेक व उपहार सामग्री प्रदान कर की गई सुखमय दाम्पत्य जीवन की कामना
- मई मासिक शिवरात्रि कब है? 3 शुभ योग में होगी पूजा, नोट कर लें तारीख, मुहूर्त और भद्रा का समय
- KKR ने लगाई छलांग, प्लेऑफ की दौड़ से बाहर DC? देखें अंक तालिका का ताजा हाल
- बॉक्स ऑफिस धमाका या निराशा? भारी-भरकम प्रमोशन के बाद भी ‘दादी की शादी’ की शुरुआत बेहद सुस्त
- आम की तासीर ठंडी होती है या गर्म, गर्मियों के मौसम में किस तरह करें सेवन, एक्सपर्ट ने बताया
- छत्तीसगढ़ में उपचुनावों का बिगुल: नगरीय निकाय और पंचायतों में चुनावी रणभेरी, 1 जून को मतदान
- घोघरा डेम में डूबने से हाथी शावक की मौत, वन विभाग में मचा हड़कंप
- रायपुर सहित पूरे छत्तीसगढ़ में नेशनल लोक अदालत आज: आपसी समझौते से सुलझेंगे हजारों मामले


