खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज छत्तीसगढ़ प्रवास पर रहेंगी। वे सरगुजा संभाग मुख्यालय अंबिकापुर के पीजी कॉलेज मैदान में जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगी। राष्ट्रपति मुर्मू एक घंटे तक अंबिकापुर में रहेंगी। वे ओडिशा के झारसुगुड़ा से सेना के हेलीकॉप्टर से सुबह 11.20 बजे शहर के गांधी स्टेडियम स्थित हेलीपैड पहुंचेंगी और यहां से सड़क मार्ग से 1.3 किमी की दूरी तय कर पीजी कॉलेज स्थित कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगी।
राष्ट्रपति दोपहर 12.20 बजे गांधी स्टेडियम स्थित हैलीपेड से सेना के हेलीकाप्टर से झारसुगड़ा के लिए रवाना होंगी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अंबिकापुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री जनजातीय ग्राम अखरा विकास योजना का शुभारंभ करेंगी। इस दौरान जनजातीय प्रमुखों के साथ जनजातीय विद्रोहों के नायकों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिवार के सदस्यों को सम्मानित भी किया जाएगा।
Trending
- KKR ने लगाई छलांग, प्लेऑफ की दौड़ से बाहर DC? देखें अंक तालिका का ताजा हाल
- बॉक्स ऑफिस धमाका या निराशा? भारी-भरकम प्रमोशन के बाद भी ‘दादी की शादी’ की शुरुआत बेहद सुस्त
- आम की तासीर ठंडी होती है या गर्म, गर्मियों के मौसम में किस तरह करें सेवन, एक्सपर्ट ने बताया
- छत्तीसगढ़ में उपचुनावों का बिगुल: नगरीय निकाय और पंचायतों में चुनावी रणभेरी, 1 जून को मतदान
- घोघरा डेम में डूबने से हाथी शावक की मौत, वन विभाग में मचा हड़कंप
- रायपुर सहित पूरे छत्तीसगढ़ में नेशनल लोक अदालत आज: आपसी समझौते से सुलझेंगे हजारों मामले
- छत्तीसगढ़ में मौसम का ‘यलो अलर्ट’: रायगढ़ और महासमुंद में 60 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, बारिश की चेतावनी
- दुर्ग में रिश्वतखोर पटवारी निलंबित, 45 हजार की वसूली का वीडियो हुआ था वायरल


