नई दिल्ली। तुलसी की चाय सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है। यह न केवल रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाती है, बल्कि तनाव को भी कम करती है, पाचन सुधारती है और सर्दी-खांसी जैसी श्वसन संबंधी समस्याओं से राहत दिलाती है। इसके अलावा, यह त्वचा और बालों के लिए भी लाभदायक है और कोलेस्ट्रॉल व ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मदद कर सकती है।
डॉ. सपना सिंह के अनुसार, तुलसी की चाय अत्यधिक लाभदायक है। उन्होंने बताया कि तुलसी की चाय पीने से रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि होती है और सांस लेने में समस्याओं व गले की खराश में भी आराम मिलता है। यह पेट संबंधी समस्याओं में भी सहायक होती है और कोलेस्ट्रॉल व शुगर को कम करने में मदद करती है। बालों और पेट संबंधी अन्य समस्याओं में भी इसका फायदा होता है। उन्होंने सुझाव दिया कि इसका सेवन सुबह और शाम करना चाहिए।
ठंड में ज्यादा करें सेवन
डॉ. सपना सिंह ने कहा कि सर्दी का मौसम शुरू हो गया है, ऐसे में तुलसी की चाय सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होती है। तुलसी की चाय का सेवन सुबह और शाम दो बार आसानी से किया जा सकता है। इससे शरीर को कोई नुकसान नहीं होगा और कई बीमारियों से भी बचाव होगा, जिससे शरीर को बहुत फायदे मिलेंगे।
Trending
- KKR ने लगाई छलांग, प्लेऑफ की दौड़ से बाहर DC? देखें अंक तालिका का ताजा हाल
- बॉक्स ऑफिस धमाका या निराशा? भारी-भरकम प्रमोशन के बाद भी ‘दादी की शादी’ की शुरुआत बेहद सुस्त
- आम की तासीर ठंडी होती है या गर्म, गर्मियों के मौसम में किस तरह करें सेवन, एक्सपर्ट ने बताया
- छत्तीसगढ़ में उपचुनावों का बिगुल: नगरीय निकाय और पंचायतों में चुनावी रणभेरी, 1 जून को मतदान
- घोघरा डेम में डूबने से हाथी शावक की मौत, वन विभाग में मचा हड़कंप
- रायपुर सहित पूरे छत्तीसगढ़ में नेशनल लोक अदालत आज: आपसी समझौते से सुलझेंगे हजारों मामले
- छत्तीसगढ़ में मौसम का ‘यलो अलर्ट’: रायगढ़ और महासमुंद में 60 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, बारिश की चेतावनी
- दुर्ग में रिश्वतखोर पटवारी निलंबित, 45 हजार की वसूली का वीडियो हुआ था वायरल


