खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में लोगों को ठंड से हल्की राहत मिलने वाली है।मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों में न्यून्तम तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि की संभावना जताई है। फिलहाल सरगुजा संभाग के एक दो जिलों में शीत लहर के हालत बने हुए हैं, जिसका असर आने वाले दिनों में कम हो सकता है। राज्य में आने वाली हवा की दिशा पूर्वी हो गई है, जो नमी लिए हुए है। इसका सीधा असर राज्य के न्यूनतम यानी रात के तापमान में हुआ है।
पिछले चौबीस घंटे के दौरान, प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान दुर्ग में 30 डिग्री सेल्सियस, जबकि सबसे कम न्यून्तम तापमान अंबिकापुर में 8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। साथ ही न्यून्तम तापमान माना में 12.2 डिग्री, बिलासपुर में 13.3 डिग्री, पेंड्रा में 10.8 डिग्री, जगदलपुर में 10.9 डिग्री और दुर्ग मे 11 डिग्री दर्ज किया गया हौ। दो दिन बाद भी मौसम शुष्क रह सकता है। रायपुर में आज आकाश साफ रहने की संभावना है। इस दौरान तापमान 14 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।
Trending
- KKR ने लगाई छलांग, प्लेऑफ की दौड़ से बाहर DC? देखें अंक तालिका का ताजा हाल
- बॉक्स ऑफिस धमाका या निराशा? भारी-भरकम प्रमोशन के बाद भी ‘दादी की शादी’ की शुरुआत बेहद सुस्त
- आम की तासीर ठंडी होती है या गर्म, गर्मियों के मौसम में किस तरह करें सेवन, एक्सपर्ट ने बताया
- छत्तीसगढ़ में उपचुनावों का बिगुल: नगरीय निकाय और पंचायतों में चुनावी रणभेरी, 1 जून को मतदान
- घोघरा डेम में डूबने से हाथी शावक की मौत, वन विभाग में मचा हड़कंप
- रायपुर सहित पूरे छत्तीसगढ़ में नेशनल लोक अदालत आज: आपसी समझौते से सुलझेंगे हजारों मामले
- छत्तीसगढ़ में मौसम का ‘यलो अलर्ट’: रायगढ़ और महासमुंद में 60 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, बारिश की चेतावनी
- दुर्ग में रिश्वतखोर पटवारी निलंबित, 45 हजार की वसूली का वीडियो हुआ था वायरल


