Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- सफलता की नई इबारत: रायगढ़ के डोलनारायण ने जैविक मिर्च से कमाया बंपर मुनाफा
- सुशासन तिहार 2026 में गांव-गांव पहुंचीं स्वास्थ्य सेवाएं
- आमजन की सुरक्षा हेतु सुकमा कोतवाली क्षेत्र में डायल 112 सेवा प्रारम्भ
- छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ के जंगल से बड़ी मात्रा में हथियार व विस्फोटक बरामद
- कांकेर की युवती झारखंड में ‘बंधक’ से हुई मुक्त: नौकरी का झांसा या गलतफहमी? जानें क्या है पूरा मामला
- युवा आईएएस विश्वदीप ने संभाला जिले की कमान, विकास को मिलेगी नई गति
- बीजापुर: मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 40 जोड़ों का विवाह संपन्न, नवदंपत्तियों को मिली ₹35,000 की आर्थिक सहायता
- मातम के बीच मची चीख-पुकार, मां के दशगात्र में नहाने गए बेटे की तालाब में डूबने से मौत
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राज्य शासन द्वारा पेंशनरों की सुविधा के लिए नवंबर माह में डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र (Digital Life Certificate-DLC) जमा करने हेतु विशेष अभियान प्रारंभ किया गया है। इस अभियान के अंतर्गत पेंशनरों को अब जीवन प्रमाणपत्र जमा करने के लिए अपने मूल बैंक शाखा में जाने की आवश्यकता नहीं होगी। वे किसी भी बैंक में जाकर या घर बैठे “Jeevan Pramaan” मोबाइल ऐप एवं वेबसाइट https://jeevanpramaan.gov.in के माध्यम से डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र जमा कर सकते हैं। भारत सरकार के कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय, पेंशन एवं पेंशनभोगी कल्याण विभाग, नई दिल्ली तथा संचालनालय, पेंशन एवं भविष्य निधि,…
खबर वर्ल्ड न्यूज-कुनकुरी। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में प्रदेश के पंजीकृत किसानों से समर्थन मूल्य पर किसानों से धान खरीदी की जा रही है। खाद्य विभाग अवैध धान परिवहन के लिए चेकपोस्ट बनाया गया है। साथ ही टास्कफोर्स दल भी गठित किए गए हैं। धान खरीदी के दौरान राजस्व विभाग के दल ने कुनकुरी में 423 बोरा अवैध धान परिवहन करते हुए जब्त किया गया है। यह जब्ति कुनकुरी एसडीएम नंद जी पांडे के निर्देशन एवं तहसीलदार कुनकुरी के नेतृत्व में गठित उड़नदस्ता टीम ने रात्रि गश्त के दौरान ग्राम हर्राडाड़ में 2 ट्रकों में भरी 423 बोरी अवैध धान…
शहरवासियों के लिए बना प्रेरणा स्रोत खबर वर्ल्ड न्यूज-रायगढ़। रायगढ़ के चक्रधरनगर बंगलापारा निवासी मोहन सिंह ठाकुर, जिन्होंने 5 किलोवाट का सोलर प्लांट स्थापित कर साबित कर दिया कि सौर ऊर्जा न केवल खर्च घटाती है, बल्कि स्थायी ऊर्जा का मजबूत विकल्प भी है। ठाकुर बताते हैं कि योजना के तहत उन्हें बैंक लोन लेने में एक भी दिन की देरी नहीं हुई। सभी जरूरी दस्तावेजों की जांच समयबद्ध तरीके से हुई, ऋण बिना किसी जटिलता के स्वीकृत हो गया, सीएसपीडीसीएल ने ग्रिड-कनेक्शन भी निर्धारित समय पर उपलब्ध करा दिया, केंद्र सरकार से 78 हजार रुपये और राज्य सरकार से…
समय-सीमा बैठक में कलेक्टर का निर्देश-सभी विभाग जिम्मेदारी और पारदर्शिता के साथ करें कार्य खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। आज सुबह 10.30 बजे बेमेतरा जिला कार्यालय स्थित दिशा सभाकक्ष में कलेक्टर रणबीर शर्मा की अध्यक्षता में समय-सीमा की बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिले में संचालित विभिन्न महत्वाकांक्षी योजनाओं, विभागीय कार्यों की प्रगति, धान खरीदी की वर्तमान स्थिति, स्वास्थ्य सेवाओं का स्तर, खनिज नियंत्रण तथा प्रमुख केंद्रीय एवं राज्य योजनाओं के क्रियान्वयन की विस्तृत समीक्षा की गई। कलेक्टर ने बैठक की शुरुआत में सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि सौंपी गई जिम्मेदारियों का पालन गंभीरता एवं जवाबदेही के साथ किया…
बेमेतरा में रिकॉर्ड तोड़ उत्साह! खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। छत्तीसगढ़ में इस वर्ष धान खरीदी व्यवस्था किसानों के लिए खुशियों की नई सौगात लेकर आई है। 15 नवंबर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू होने के साथ ही शासन द्वारा बनाई गई ठोस नीति, दूरदर्शी निर्णय और व्यापक व्यवस्थाओं ने राज्य के किसानों के लिए समृद्धि का नया मार्ग प्रशस्त किया है। सुखमय और खुशहाल छत्तीसगढ़ का जो सपना राज्य सरकार ने देखा है, वह अब किसानों के घर-आंगन में फलीभूत होने लगा है। जिला बेमेतरा में धान खरीदी को लेकर जिला प्रशासन ने कलेक्टर रणबीर शर्मा के नेतृत्व…
पारदर्शिता, जवाबदेही और सुचारू प्रबंधन सुनिश्चित करने दिए कड़े निर्देश खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। दुर्ग संभागायुक्त सत्य नारायण राठौर ने गत दिवस सोमवार को बेमेतरा जिले के एक दिवसीय प्रवास के दौरान धान खरीदी व्यवस्था की जमीनी हकीकत परखने हेतु कठिया धान उपार्जन केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्र पहुंचकर किसानों की आवाज़ सीधे सुनी तथा खरीदी प्रक्रिया, टोकन वितरण, तौल व्यवस्था, भंडारण एवं सुरक्षा व्यवस्था सहित सभी पहलुओं का सूक्ष्म अवलोकन किया। संभागायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिए कि धान खरीदी कार्य जवाबदेही, पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ संचालित होना चाहिए। उन्होंने समिति प्रबंधक तथा धान खरीदी से जुड़े अन्य…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। छत्तीसगढ़-आंध्र प्रदेश सीमा पर आंध्र प्रदेश के अल्लूरी सीतारामराजू जिले के मारेदुमिल्ली के पास आज मंगलवार काे हुई मुठभेड़ में बस्तर संभाग के एक करोड़ के इनामी खूंखार नक्सली माड़वी हिड़मा उम्र लगभग 45 वर्ष सहित कुल छह नक्सली ढेर हो गये। इसमें बस्तर में नक्सली आतंक का पर्याय रहे नक्सली कमांडर हिड़मा और उसकी पत्नी मदगाम राजे उर्फ रजक्का मारे जाने के बाद बस्तर संभाग से नक्सलियाें के शीर्ष कैडर का लगभग सफाया हाे गया है, इसके साथ ही पूरे बस्तर कानक्सली संगठन अब नेतृत्व विहीन हाे गया है। छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा माेस्ट वांटेड…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा और आंध्रप्रदेश की सीमा पर मंगलवार की सुबह 6-7 बजे के करीब आंध्र प्रदेश के एएसआर जिले के रामपचोदवरम उप-मंडल के मारेदुमिल्ली के पास हुई मुठभेड़ में नक्सलियाें के केंद्रीय समिति का सदस्य एक कराेड़ का ईनामी कुख्यात नक्सली माड़वी हिड़मा सहित 6 नक्सलियों को मार गिराया है। मुठभेड़ में हिड़मा के साथ उसकी पत्नी राजे भी मारी गई है। आंध्र-प्रदेश की ग्रे-हांउड फाेर्स ने इस ऑपरेशन को अंजाम दिया है। आंध्र प्रदेश पुलिस ने प्रेस वार्ता में बताया कि मुठभेड़ में जवानों ने 6 नक्सलियों जिसमें 1. माड़वी हिडमा – केंद्रीय कमेटी…
28 हजार से अधिक विशेष पिछड़ी जनजाति के घरों में नल कनेक्शन खबर वर्ल्ड न्यूज-जशपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दूरस्थ अंचलों के लोगों तक भी जल जीवन मिशन योजना के तहत शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के निर्देश संबंधित विभागों को हैं। जशपुर जिले के विशेष पिछड़ी जनजाति के 28 हजार से अधिक घरों में नल कनेक्शन के कार्यों को पूर्ण कर ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है l जशपुर जिले में विशेष पिछड़ी जनजातियों में बिरहोर एवं पहाड़ी कोरवा निवास करती है। जिले के 94 ग्रामों में विशेष पिछड़ी जनजाति समुदाय के लोग निवासरत् है। सम्पूर्ण…
समय पर टोकन और धान बेचा, नहीं हुई कोई परेशानी खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। सरायपाली के गाँव राजाडीह के मेहनतकश किसान छबीलाल बारी आज गर्व और संतोष से भरे हुए हैं। आज उनके 176 क्विंटल धान का टोकन कट चुका है, और यह पल उनके लिए सिर्फ धान उपार्जन की प्रक्रिया नहीं, बल्कि पूरे वर्ष की मेहनत का सम्मान है। उन्होंने कहा कि यह नीति किसानों के हितों की रक्षा और हमारे भविष्य को सुरक्षित और समृद्ध भी बनाता है। पूर्ण पारदर्शी प्रकिया से धान खरीदी धान उपार्जन केंद्र जंगलबेड़ा, सराईपाली में पूरा कार्य सुचारू और पारदर्शी ढंग से हुआ। किसान…

