खबर वर्ल्ड न्यूज-कुनकुरी। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में प्रदेश के पंजीकृत किसानों से समर्थन मूल्य पर किसानों से धान खरीदी की जा रही है। खाद्य विभाग अवैध धान परिवहन के लिए चेकपोस्ट बनाया गया है। साथ ही टास्कफोर्स दल भी गठित किए गए हैं। धान खरीदी के दौरान राजस्व विभाग के दल ने कुनकुरी में 423 बोरा अवैध धान परिवहन करते हुए जब्त किया गया है। यह जब्ति कुनकुरी एसडीएम नंद जी पांडे के निर्देशन एवं तहसीलदार कुनकुरी के नेतृत्व में गठित उड़नदस्ता टीम ने रात्रि गश्त के दौरान ग्राम हर्राडाड़ में 2 ट्रकों में भरी 423 बोरी अवैध धान को पकड़ा गया।
राजस्व विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार जांच के दौरान पकड़े गए ट्रक जेएच 07 के 6124 व सीजी 14 एमक्यू 7244 में भारी मात्रा में धान लदा हुआ पाया गया। टास्क फोर्स दल के समक्ष वाहन चालकों द्वारा कोई वैध दस्तावेज़ प्रस्तुत नहीं किए जाने पर दोनों वाहनों को जब्त कर लिया गया एवं थाना कुनकुरी को सुपुर्द किया गया। उक्त कार्यवाही में तहसीलदार कुनकुरी नायब तहसीलदार एवं पुलिस विभाग टीम शामिल थी।
Trending
- सुशासन शिविरों ने बदली मत्स्य पालकों की तकदीर, आधुनिक तकनीक से बढ़ी आमदनी
- सरकार की योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र हितग्राही को मिलें- मंत्री टंक राम वर्मा
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 60 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न, राज्यमंत्री तोखन साहू ने दिया आशीर्वाद
- आरंग पुलिस की बड़ी कार्रवाई; लावारिस ट्रक से 19 भैंसें बरामद, अंतरराज्यीय तस्करी का भंडाफोड़
- नवदम्पत्तियों को चेक व उपहार सामग्री प्रदान कर की गई सुखमय दाम्पत्य जीवन की कामना
- मई मासिक शिवरात्रि कब है? 3 शुभ योग में होगी पूजा, नोट कर लें तारीख, मुहूर्त और भद्रा का समय
- KKR ने लगाई छलांग, प्लेऑफ की दौड़ से बाहर DC? देखें अंक तालिका का ताजा हाल
- बॉक्स ऑफिस धमाका या निराशा? भारी-भरकम प्रमोशन के बाद भी ‘दादी की शादी’ की शुरुआत बेहद सुस्त


