खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा और आंध्रप्रदेश की सीमा पर मंगलवार की सुबह 6-7 बजे के करीब आंध्र प्रदेश के एएसआर जिले के रामपचोदवरम उप-मंडल के मारेदुमिल्ली के पास हुई मुठभेड़ में नक्सलियाें के केंद्रीय समिति का सदस्य एक कराेड़ का ईनामी कुख्यात नक्सली माड़वी हिड़मा सहित 6 नक्सलियों को मार गिराया है। मुठभेड़ में हिड़मा के साथ उसकी पत्नी राजे भी मारी गई है। आंध्र-प्रदेश की ग्रे-हांउड फाेर्स ने इस ऑपरेशन को अंजाम दिया है।
आंध्र प्रदेश पुलिस ने प्रेस वार्ता में बताया कि मुठभेड़ में जवानों ने 6 नक्सलियों जिसमें 1. माड़वी हिडमा – केंद्रीय कमेटी (सीसी) सदस्य, 2. मदगाम राजे- हिडमा की पत्नी- एसजेडसीएम सदस्य, 3. लकमल – डीसीएम सदस्य, 4. कमलू – पीपीसीएम सदस्य, 5. मल्ला – पीपीसीएम सदस्य एवं 6. देवे – हिडमा का गनमेंन काे ढेर कर दिया है।
मारे गये नक्सलियाें के शव के साथ मौके से दो एके 47, एक रिवॉल्वर, एक पिस्तौल सहित अन्य नक्सल सामग्री बरामद किये गये हैं। जो एके-47 मिला है, वह माना जा रहा है, कि हिड़मा का है। क्योंकि वह हमेशा एके-47 से लैश रहता था। आंध्र प्रदेश के डीजीपी हरीश कुमार गुप्ता ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि यह मुठभेड़ सुरक्षाबलों के लिए एक बड़ी सफलता है।
बस्तर आईजी पी. सुंदराज ने भी बताया कि मुठभेड़ में देश का मोस्ट वांटेड नक्सली कमांडर माड़वी हिड़मा और उसकी पत्नी राजे मारी गयी हैं। इस मुठभेड़ के बाद अब तक छह नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं।
Trending
- सुशासन शिविरों ने बदली मत्स्य पालकों की तकदीर, आधुनिक तकनीक से बढ़ी आमदनी
- सरकार की योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र हितग्राही को मिलें- मंत्री टंक राम वर्मा
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 60 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न, राज्यमंत्री तोखन साहू ने दिया आशीर्वाद
- आरंग पुलिस की बड़ी कार्रवाई; लावारिस ट्रक से 19 भैंसें बरामद, अंतरराज्यीय तस्करी का भंडाफोड़
- नवदम्पत्तियों को चेक व उपहार सामग्री प्रदान कर की गई सुखमय दाम्पत्य जीवन की कामना
- मई मासिक शिवरात्रि कब है? 3 शुभ योग में होगी पूजा, नोट कर लें तारीख, मुहूर्त और भद्रा का समय
- KKR ने लगाई छलांग, प्लेऑफ की दौड़ से बाहर DC? देखें अंक तालिका का ताजा हाल
- बॉक्स ऑफिस धमाका या निराशा? भारी-भरकम प्रमोशन के बाद भी ‘दादी की शादी’ की शुरुआत बेहद सुस्त


