Author: Khabar World

खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। जिले में आज से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की शुरुआत हो गई। बिलासपुर जिले में सेंदरी से इसकी शुरुआत हुई। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने नए कांटा-बांट की पूजा अर्चना कर इसका शुभारंभ किया। खरीदी केंद्र के ग्राम कछार के दो छोटे किसान रामकुमार साहू और अनंतराम साहू का धान खरीद कर इसका विधिवत शुभारंभ हुआ। दोनों किसानों से लगभग 90 क्विंटल धान की खरीदी की गई। उप मुख्यमंत्री साव ने खरीदी केंद्र पर दोनों किसानों का तिलक लगाकर एवं माला पहनाकर अभिनंदन किया। उनके धान की तौलाई कर बोहनी किया गया। विधायक सुशांत शुक्ला,…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के पड़ाेसी राज्य तेलंगाना में नक्सली संगठन के स्टेट कमेटी में सक्रीय दो शीर्ष नक्सली कैडर सहित कुल 8 नक्सलियों के वारंगल पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण करने की जानकारी सामने आ रही है। हालांकि पुलिस की आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है। मिली जानकारी के अनुसार ये सभी नक्सली दो दिन पहले ही गुपचुप तरीके से आत्मसमर्पण कर चुके हैं और सोमवार को इसकी आधिकारिक घोषणा होने की संभावना है। आत्मसमर्पण करने वालों में सबसे बड़ा नाम कोय्यादी संबय्या उर्फ आज़ाद, बीकेएसआर डिवीज़न कमेटी के सचिव है। आजाद कई दशकों से माओवादी संगठन…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-कोरबा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मंशानुरूप खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में समर्थन मूल्य पर किसानो से धान खरीदी कार्य का कोरबा जिले में आज से शुभारंभ हो गया है। कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन की उपस्थिति में आज विकासखण्ड कोरबा के आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित केंद्र सोनपुरी में धान खरीदी कार्य का शुभारंभ हुआ। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन की पूजा अर्चना कर धान खरीदी की विधिवत शुरुआत की गई। मंत्री देवांगन ने समिति में धान विक्रय के लिये आए किसान फूलसिंह राठिया का पुष्पमाला भेंटकर स्वागत किया एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर विधायक रामपुर…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-टेकेश्वर दुबे-कवर्धा। कबीरधाम जिले के बोड़ला विकासखंड स्थित महराजपुर धान उपार्जन केंद्र में आज उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने समर्थन मूल्य पर धान खरीदी महापर्व का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने परम्परागत रूप से तौल यंत्रों की पूजा-अर्चना कर, किसानों का तिलक करते हुए श्रीफल भेंट किया। उन्होंने खरीदी प्रक्रिया की शुरुआत कर किसानों का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान ग्राम कांपा के किसान भगत कौशिक से 36 क्विंटल धान का विक्रय किया गया। उन्होंने किसान के साथ मिलकर धान का तौल कराया एवं किसानों से चर्चा कर उनकी समस्याओं को जाना। उल्लेखनीय है कि महराजपुर उपार्जन केंद्र…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। जिले के चारामा थाना क्षेत्र घर आए रिश्तेदारों ने 10 लाख के सोने की चोरी कर ली। घटना के दाैरान नाकापारा के रहने वाले नरेंद्र कुमार महेश्वरी अपने परिवार संग बाहर गए थे। घर पर कोई नहीं था, तभी नरेंद्र कुमार की भाभी की चचेरी बहन लीना भूतड़ा और जीजा मनोज भूतड़ा ने मिलकर अलमारी में रखा साेना चुरा लिए। थाने में पीड़ित परिवार की शिकायत के बाद चारामा पुलिस ने आज शनिवार काे दोनों आराेपियाें चचेरी बहन लीना भूतड़ा और जीजा मनोज भूतड़ा काे गिरफ्तार कर लिया है। उनके कब्जे से कुल 107.770 मिलीग्राम सोने…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज बिलासपुर के कोनी क्षेत्र में नवीन संभागायुक्त कार्यालय भवन का लोकार्पण किया। लगभग 12 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित इस सर्वसुविधायुक्त भवन का निर्माण अरपा नदी के तट पर लगभग ढाई एकड़ क्षेत्र में किया गया है। उल्लेखनीय है कि संभागायुक्त कार्यालय भवन में बेसमेंट सहित भूतल तथा प्रथम तल का निर्माण किया गया है। प्रत्येक तल का निर्माण क्षेत्र 1620 वर्गमीटर है। भूतल में 10 कक्ष और एक विशाल हॉल निर्मित किए गए हैं। इसी प्रकार प्रथम तल में 12 कक्ष, एक हॉल और अलग से प्रसाधन की व्यवस्था…

Read More

मुख्यमंत्री साय ने किया भगवान बिरसा मुंडा का स्मरण:जनजातीय गौरव दिवस पर बस्तर पहुंचे मुख्यमंत्री साय खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के पावन अवसर पर आयोजित जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आज जगदलपुर के सिटी ग्राउंड में विभिन्न जनजातीय समाज के प्रमुखों द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री का पारंपरिक सिहाड़ी माला, पगड़ी (साफा) और एक विशाल गजमाला भेंट कर सम्मान किया गया, जिसने पूरे आयोजन में सांस्कृतिक उल्लास भर दिया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सिटी ग्राउंड, जगदलपुर में बस्तर की आराध्य देवी मां…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। जिला मुख्यालय के शासकीय कन्या पॉलिटेक्निक में 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस के उपलक्ष्य में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य जनजातीय समाज के इतिहास, संस्कृति और उनके महत्त्वपूर्ण योगदान को सम्मान देना था। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की वंदना और दीप प्रज्वलन के साथ हुई, जिसके बाद छात्राओं ने जनजातीय लोकनृत्य प्रस्तुत किया, जिसने दर्शकों को आदिवासी संस्कृति की जीवंत झलक से परिचित कराया। इस अवसर पर छात्राओं ने आदिवासी सभ्यता और संस्कृति पर प्रभावी भाषण प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण हुआ जनजातीय…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने आज कांकेर जिले के धान खरीदी केंद्र मालगांव पहुंचकर समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का विधिवत शुभारंभ किया। उन्होंने धान खरीदी केन्द्र में इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन एवं विक्रय के लिए किसान द्वारा लाए गए धान की पारंपरिक रीति-रिवाज व परंपरानुसार पूजा अर्चना कर धान खरीदी की शुरूआत की। इस अवसर पर कांकेर विधायक आशाराम नेताम, छत्तीसगढ़ राज्य मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष भरत मटियारा, जिला पंचायत के उपाध्यक्ष श्रीमती तारा ठाकुर, पूर्व विधायक श्रीमती सुमित्रा मारकोले, जिले के कलेक्टर निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर, सीईओ हरेश मण्डावी, एसडीएम कांकेर अरूण वर्मा सहित…

Read More

धरती आबा’ भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि वंदन खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। भगवान बिरसा मुंडा जी का जीवन त्याग, संघर्ष और अदम्य साहस का अद्वितीय प्रतीक है। उन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन को नई दिशा देने के साथ-साथ आदिवासी समाज के गौरव, अधिकार और अस्तित्व की रक्षा के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। उनकी वीरता, उनके आदर्श तथा उनकी संस्कृति-संरक्षण की पवित्र भावना आज भी जनजातीय समाज की अस्मिता को सशक्त बनाती है। धरती आबा की अमर गाथाएं आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रभक्ति, कर्तव्यनिष्ठा और अपने मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध रहने की प्रेरणा देती रहेंगी। भगवान बिरसा…

Read More