खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। जिले में आज से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की शुरुआत हो गई। बिलासपुर जिले में सेंदरी से इसकी शुरुआत हुई। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने नए कांटा-बांट की पूजा अर्चना कर इसका शुभारंभ किया।
खरीदी केंद्र के ग्राम कछार के दो छोटे किसान रामकुमार साहू और अनंतराम साहू का धान खरीद कर इसका विधिवत शुभारंभ हुआ। दोनों किसानों से लगभग 90 क्विंटल धान की खरीदी की गई। उप मुख्यमंत्री साव ने खरीदी केंद्र पर दोनों किसानों का तिलक लगाकर एवं माला पहनाकर अभिनंदन किया। उनके धान की तौलाई कर बोहनी किया गया। विधायक सुशांत शुक्ला, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी, कलेक्टर संजय अग्रवाल, एसएसपी रजनेश सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि और किसान बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
Trending
- छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: 2 साल से फरार मुख्य कड़ी विकास अग्रवाल उर्फ सुब्बू दुबई में गिरफ्तार, भारत लाने UAE रवाना होगी ACB-EOW की विशेष टीम
- मार्गशीर्ष अमावस्या कब है? जानें तारीख, स्नान-दान मुहूर्त, पितरों के लिए तर्पण और श्राद्ध का समय
- कारारा ओवल में इंग्लैंड का धमाका: 13.1 ओवर में 188 रन ठोककर सीरीज 1-1 से बराबर
- सर्दियों में खांसी से बचना है तो अपनाएं ये घरेलू टिप्स, डॉक्टर से जानें उपाय
- रायपुर की प्यास बुझाने का मेगा प्लान: डुंडा में 10 एकड़ में बनेगा 150 MLD का अत्याधुनिक फिल्टर प्लांट
- प्रदेश में रात की ठंड तेज होने के आसार, पारा 4 डिग्री तक लुढ़कने की संभावना
- निजी स्कूल के म्यूजिक टीचर ने 11 वर्षीय छात्रा से की छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
- छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नए सह प्रभारियों का पहला दौरा आज


