खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। जिला मुख्यालय के शासकीय कन्या पॉलिटेक्निक में 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस के उपलक्ष्य में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य जनजातीय समाज के इतिहास, संस्कृति और उनके महत्त्वपूर्ण योगदान को सम्मान देना था। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की वंदना और दीप प्रज्वलन के साथ हुई, जिसके बाद छात्राओं ने जनजातीय लोकनृत्य प्रस्तुत किया, जिसने दर्शकों को आदिवासी संस्कृति की जीवंत झलक से परिचित कराया।
इस अवसर पर छात्राओं ने आदिवासी सभ्यता और संस्कृति पर प्रभावी भाषण प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण हुआ जनजातीय वस्त्र एवं परिधान प्रदर्शन, जिसमें छात्राओं ने विभिन्न जनजातियों की पारंपरिक वेशभूषा का प्रदर्शन किया। इसी के साथ विभिन्न जनजातियों और भगवान बिरसा मुंडा पर आधारित एक डाक्यूमेंट्री दिखायी गई।
प्राचार्य एसके त्रिवेदी ने अपने उद्बोधन में कहा कि जनजातीय समाज भारत की सांस्कृतिक विविधता की रीढ़ है, और बिरसा मुंडा जैसे वीरों के संघर्ष से आज की युवा पीढ़ी को प्रेरणा लेनी चाहिए। कार्यक्रम के समापन पर प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए जिसके बाद डॉ नमिता अगरकर द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम का मंच संचालन व्याख्याता अलका तिवारी एवं एंजेलिन मैथ्यू ने किया। इस अवसर पर संस्था के समस्त अधिकारी, कर्मचारी और छात्रायें उपस्थित थे।
Trending
- स्कूल में पढ़ाई चाहिए, अराजकता नहीं — बच्चों के हित में प्रबंधन का कठोर रुख
- छत्तीसगढ़ राज्य कर अधिकारी संघ का आगाज: डॉ. कृतिका ठाकुर के हाथों में कमान
- सुशासन तिहार में रमोद की पूरी हुई पक्के घर की आस
- आवारा कुत्ते के हमले में दो मासूम गंभीर रूप से घायल, सिम्स के डॉक्टरों ने बचाई आंखों की रोशनी
- रायपुर: वीआईपी चौक पर चलती सिटी बस बनी आग का गोला, यात्रियों में मची चीख-पुकार
- सुशासन से मिली सपनों को रफ़्तार: 12 किमी का दुर्गम सफर तय कर अब ‘साहब’ बनेंगे अनिल
- वनांचल के संघर्ष से IFS के शिखर तक: तेंदूपत्ता संग्राहक के बेटे अजय गुप्ता ने रचा इतिहास
- धमतरी का ‘भटगांव’ बनेगा छत्तीसगढ़ का पहला हाई-टेक ‘गोट ब्रीडिंग हब’: जानें क्या है कलेक्टर का मास्टरप्लान


