खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। जिले के चारामा थाना क्षेत्र घर आए रिश्तेदारों ने 10 लाख के सोने की चोरी कर ली। घटना के दाैरान नाकापारा के रहने वाले नरेंद्र कुमार महेश्वरी अपने परिवार संग बाहर गए थे। घर पर कोई नहीं था, तभी नरेंद्र कुमार की भाभी की चचेरी बहन लीना भूतड़ा और जीजा मनोज भूतड़ा ने मिलकर अलमारी में रखा साेना चुरा लिए। थाने में पीड़ित परिवार की शिकायत के बाद चारामा पुलिस ने आज शनिवार काे दोनों आराेपियाें चचेरी बहन लीना भूतड़ा और जीजा मनोज भूतड़ा काे गिरफ्तार कर लिया है। उनके कब्जे से कुल 107.770 मिलीग्राम सोने के आभूषण और गला हुआ सोना बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित बाजार मूल्य 10,32,990 रुपए आंकी गई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी नरेंद्र कुमार महेश्वरी, जो नाकापारा चारामा निवासी और स्वास्तिक स्टील ट्रेडर्स के संचालक हैं, ने 10 नवंबर 2025 को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि वे अपनी पत्नी मधु महेश्वरी के साथ विशाखापट्टनम कंपनी ट्रिप पर गए थे। 5 मई 2025 को रात 8 बजे वापस लौटने पर उन्होंने अपने कमरे की अलमारी खोली, तो उसमें रखे लगभग 14 तोला सोना और 70 ग्राम चांदी के जेवरात गायब मिले। जांच के दौरान पता चला कि नरेंद्र महेश्वरी के कंपनी ट्रिप पर रहने के दौरान उनकी भाभी गायत्री महेश्वरी की चचेरी बहन लीना भूतड़ा उनके घर घूमने आई थी, लीना दो दिनों तक घर पर रुकी थी। प्रार्थी ने लीना भूतड़ा पर चोरी का आरोप लगाया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर चारामा थाना में अपराध क्रमांक 158/2025, भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।
चारामा पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी लीना भूतड़ा और उसके पति मनोज भूतड़ा को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान, लीना भूतड़ा के पास से सोने का एक लेडीज ब्रेसलेट और एक सोने की चेन बरामद हुई। वहीं, आरोपी मनोज भूतड़ा के पास से सोने का एक जेंट्स ब्रेसलेट और आभूषण की पहचान छिपाने के उद्देश्य से गलाकर रखा गया सोने का एक गोल बिस्कुट का टुकड़ा जब्त किया गया। कुल 107.770 मिलीग्राम सोने के आभूषण और गला हुआ सोना बरामद किया गया, जिसकी कुल कीमत 10,32,990 रुपए आंकी गई है। आरोपियों ने यह सारा सामान ग्राम बिरेतरा स्थित अपने घर में छिपाकर रखा था। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई की है। इस पूरी कार्रवाई में निरीक्षक तेज कुमार वर्मा, सहायक उपनिरीक्षक प्रदीप यादव, आरक्षक 1338 जितेंद्र नाग और महिला आरक्षक विद्या मंडावी का येगदान रहा।
Trending
- छत्तीसगढ़ राज्य कर अधिकारी संघ का आगाज: डॉ. कृतिका ठाकुर के हाथों में कमान
- सुशासन तिहार में रमोद की पूरी हुई पक्के घर की आस
- आवारा कुत्ते के हमले में दो मासूम गंभीर रूप से घायल, सिम्स के डॉक्टरों ने बचाई आंखों की रोशनी
- रायपुर: वीआईपी चौक पर चलती सिटी बस बनी आग का गोला, यात्रियों में मची चीख-पुकार
- सुशासन से मिली सपनों को रफ़्तार: 12 किमी का दुर्गम सफर तय कर अब ‘साहब’ बनेंगे अनिल
- वनांचल के संघर्ष से IFS के शिखर तक: तेंदूपत्ता संग्राहक के बेटे अजय गुप्ता ने रचा इतिहास
- धमतरी का ‘भटगांव’ बनेगा छत्तीसगढ़ का पहला हाई-टेक ‘गोट ब्रीडिंग हब’: जानें क्या है कलेक्टर का मास्टरप्लान
- होमगार्ड कार्यालय के बैरक में जवान ने की आत्महत्या, नशे की लत और निलंबन बनी वजह


