Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- सुशासन शिविरों ने बदली मत्स्य पालकों की तकदीर, आधुनिक तकनीक से बढ़ी आमदनी
- सरकार की योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र हितग्राही को मिलें- मंत्री टंक राम वर्मा
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 60 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न, राज्यमंत्री तोखन साहू ने दिया आशीर्वाद
- आरंग पुलिस की बड़ी कार्रवाई; लावारिस ट्रक से 19 भैंसें बरामद, अंतरराज्यीय तस्करी का भंडाफोड़
- नवदम्पत्तियों को चेक व उपहार सामग्री प्रदान कर की गई सुखमय दाम्पत्य जीवन की कामना
- मई मासिक शिवरात्रि कब है? 3 शुभ योग में होगी पूजा, नोट कर लें तारीख, मुहूर्त और भद्रा का समय
- KKR ने लगाई छलांग, प्लेऑफ की दौड़ से बाहर DC? देखें अंक तालिका का ताजा हाल
- बॉक्स ऑफिस धमाका या निराशा? भारी-भरकम प्रमोशन के बाद भी ‘दादी की शादी’ की शुरुआत बेहद सुस्त
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोंडागांव। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के बड़े डोंगर गांव के निवासी सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। इनमें पिता-पुत्र और भतीजे सहित 2 परिवार के लोग शामिल थे। आज गुरूवार काे पिता-पुत्र और भतीजे की एक साथ चिता जली। वहीं दो अन्य परिवार के लोग इन दोनों भाइयों को एक साथ दफनाकर अंतिम संस्कार कर दिया। इस दौरान लखनराम मंडावी (40), भूपेंद्र मंडावी (17) और रूपेश मंडावी (23) की चिता एक साथ जलाई गई। लखनराम मंडावी और भूपेंद्र मंडावी पिता-पुत्र हैं। वहीं नूतन मांझी (18) और शत्रुघ्न मांझी (26)…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। जिले में पांचवें दिन भी धान खरीदी केंद्र बंद रहा। धान बेचने के उद्देश्य से केंद्रों पर पहुंचने वाले किसान निराश होकर लौट गए। किसानों का कहना है कि उन्होंने धान की कटाई के बाद बेचने की पूरी तैयारी कर वे रोजाना खरीदी केंद्र खुलने का इंतजार कर रहे हैं। धान खरीदी व्यवस्था चरमराने का मुख्य कारण सहकारी समिति प्रबंधकों और उनके कर्मचारियों की हड़ताल है। राजस्व विभाग के कर्मचारियों और वरिष्ठ कृषि अधिकारियों को नोडल अधिकारी नियुक्त कर धान खरीदी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हालांकि,अब तक ये कर्मचारी खरीदी केंद्रों तक नहीं पहुंच पाए…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। देश के कुख्यात नक्सली हिड़मा के मुठभेड में मारे जाने के बाद भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (न्यू डेमोक्रेसी) ने नक्सलियाें की तर्ज पर प्रेस नोट जारी किया है। जिसमें न्यू डेमोक्रेसी के सचिव सूर्यम ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि, हिडमा और अन्य साथियों को मुठभेड़ में नहीं बल्कि उन्हें यातनाएं देकर हत्या की गई है। हम सरकार से अपील करते हैं कि, इसकी न्यायिक जांच करवाई जावे। प्रेस नोट में कहा गया है कि, हिड़मा को मुठभेड़ में नहीं बल्कि पकड़कर यातनाएं देकर उसकी हत्या की गई है। उसके बाद शव को पूर्वी…
खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। प्रदेश में धान खरीदी का सिलसिला जिले के सभी केंद्रों में खरीदी प्रक्रिया व्यवस्थित रूप से जारी है। भरारी सेवा सहकारी समिति में धान बेचने पहुंचे ग्राम सेमरा के किसान रमेश साहू ने खरीदी व्यवस्था को लेकर संतुष्टि जताई। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा किसानों से धान खरीदी के लिए समुचित इंतज़ाम किए गए हैं। केंद्र में बारदाने की उपलब्धता के साथ ही टोकन कटने में किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं आई। उन्होंने बताया कि वे 8 एकड़ में धान की खेती करते है। वे इस वर्ष 82 क्विंटल धान बेचने केंद्र पहुंचे हैं, उन्होंने…
महासमुंद के भलेसर गांव का 120 किसानों ने किया भ्रमण खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। केन्द्र सरकार द्वारा तिलहन उत्पादन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नेशनल मिशन ऑन एडीबल ऑयल-ऑयल पाम योजना संचालित है। जिले में ऑयल पाम की व्यावसायिक खेती की संभावनाओं को देखते हुए इसे प्रोत्साहित किया जा रहा है। इस दिशा में ऑयल पाम किसानों को आर्थिक सहायता के साथ तकनीकी मार्गदर्शन को बढ़ावा देने के लिए जिले के 120 किसानों के द्वारा कृषक प्रशिक्षण सह भ्रमण कार्यक्रम के तहत् महासमुंद के ग्राम भलेसर में कृषक मुकेश चंद्राकर जी के ऑयल पाम प्रक्षेत्र में उद्यानिकी विभाग एवं…
खबर वर्ल्ड न्यूज-सुकमा। छत्तीसगढ़ और आंध्र प्रदेश सीमा पर तीन दिन पहले हुए मुठभेड़ में मारे गए मोस्ट वांटेड नक्सली माड़वी हिड़मा और उसकी पत्नी राजे का परिवार की मांग पर हिड़मा के गृहग्राम पूवर्ती में आज गुरूवार काे दाेनाें का एक ही चिता में अंतिम संस्कार कर दिया गया । अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए पूवर्ती, जबगट्टा, बटुम, टेकलगुडेम और मीनट्टा गांवों के ग्रामीण बड़ी संख्या में पहुंचे थे, हिड़मा बस्तर में नक्सली संगठन का अंतिम कड़ी था, जिसके अंतिम संस्कार के साथ ही बस्तर से नक्सली आतंक का सफाया हाे गया है। हिड़मा ने 35 वर्षों…
पण्डो जनजाति के बसन्त पण्डो से मिलकर जाना कुशलक्षेम, शॉल भेंट कर किया सम्मान खबर वर्ल्ड न्यूज-सरगुजा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु जनजातीय गौरव दिवस 2025 के उपलक्ष्य में सरगुजा जिले में 20 नवम्बर को पीजी कॉलेज ग्राउण्ड में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। कार्यक्रम में राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, राज्यमंत्री जनजातीय कार्य मंत्रालय भारत सरकार दुर्गा दास उईके, राज्यमंत्री आवास एवं शहरी मंत्रालय भारत सरकार तोखन साहू, आदिम जाति विकास विभाग कृषि विकास एवं किसान कल्याण विभाग मंत्री रामविचार नेताम, प्रभारी मंत्री जिला सरगुजा एवं वित्त वाणिज्यिक कर विभाग मंत्री ओमप्रकाश चौधरी, पर्यटन संस्कृति…
राष्ट्रपति ने जनजातीय संस्कृति व शिल्प को दर्शाते स्टॉलों का अवलोकन किया पारंपरिक अखरा एवं देवगुड़ी के मॉडल में देवताओं की आराधना भी की खबर वर्ल्ड न्यूज-सरगुजा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु जनजातीय गौरव दिवस 2025 के उपलक्ष्य में सरगुजा जिले में 20 नवम्बर को पीजी कॉलेज ग्राउण्ड में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। कार्यक्रम में राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, राज्यमंत्री जनजातीय कार्य मंत्रालय भारत सरकार दुर्गा दास उईके, राज्यमंत्री आवास एवं शहरी मंत्रालय भारत सरकार तोखन साहू, आदिम जाति विकास विभाग कृषि विकास एवं किसान कल्याण विभाग मंत्री रामविचार नेताम, प्रभारी मंत्री जिला सरगुजा…
समर्थन मूल्य पर धान बिक्री, ट्रैक्टर की किस्त और बच्चों की शिक्षा में करेंगे निवेश खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। कृषक मनोज जंघेल ने इस वर्ष अपने खेत से उगाए 88 क्विंटल धान को शासन द्वारा निर्धारित समर्थन मूल्य पर बेचकर किसानों के लिए सफलता और आत्मनिर्भरता की मिसाल कायम की है। खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के ग्राम खपरी सिदार के किसान मनोज जंघेल ने बताया कि इस बिक्री से प्राप्त राशि का उपयोग वे कृषि कार्यों के लिए खरीदे गए ट्रैक्टर की किस्त चुकाने में करेंगे। साथ ही बच्चों की बेहतर शिक्षा पर भी यह धनराशि खर्च की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में बुधवार का दिन ग्रामीण आजीविका, महिला उद्यमिता और वित्तीय समावेशन को नई ऊर्जा देने वाला दिन रहा। जहां प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 21वीं किश्त के राज्य स्तरीय वितरण कार्यक्रम के अवसर पर केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों और हजारों ग्रामीण महिलाओं की उपस्थिति में बहुप्रतीक्षित एकीकृत राज्य ब्राण्ड छत्तीसकला तथा डिजिटल फाइनेंस बुकलेट का विमोचन किया। ग्रामीण महिला उत्पादों को मिला राज्य का पहला एकीकृत ब्राण्ड ‘छत्तीसकला’ राज्य की ग्रामीण गरीब महिलाओं द्वारा निर्मित गुणवत्तापूर्ण उत्पादों को एक…

