खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। जिले में पांचवें दिन भी धान खरीदी केंद्र बंद रहा। धान बेचने के उद्देश्य से केंद्रों पर पहुंचने वाले किसान निराश होकर लौट गए। किसानों का कहना है कि उन्होंने धान की कटाई के बाद बेचने की पूरी तैयारी कर वे रोजाना खरीदी केंद्र खुलने का इंतजार कर रहे हैं। धान खरीदी व्यवस्था चरमराने का मुख्य कारण सहकारी समिति प्रबंधकों और उनके कर्मचारियों की हड़ताल है। राजस्व विभाग के कर्मचारियों और वरिष्ठ कृषि अधिकारियों को नोडल अधिकारी नियुक्त कर धान खरीदी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हालांकि,अब तक ये कर्मचारी खरीदी केंद्रों तक नहीं पहुंच पाए हैं। राजस्व विभाग के कर्मचारियों ने एक पत्र जारी कर कहा है कि उन्हें धान खरीदी का कोई अनुभव नहीं है, इसलिए वे यह कार्य नहीं कर पाएंगे।
किसान नेता सरजू शोरी ने कहा कि सरकार ने 15 नवंबर से धान खरीदी शुरू करने की घोषणा की थी, लेकिन 20 नवंबर को पांचवें दिन भी खरीदी केंद्रों के ताले नहीं खुल पाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इससे किसानों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और वे कर्ज चुकाने के लिए बिचौलियों का सहारा लेने को मजबूर हैं। यह स्थिति सरकार के लिए फायदेमंद है, क्योंकि इससे उसे कम धान खरीदना पड़ेगा।
कलेक्टर नीलेश कुमार महादेव क्षीरसागर ने बताया कि जिले के 75 खरीदी केंद्रों में वैकल्पिक व्यवस्था करते हुए धान खरीदी शुरू कर दिया गया है। प्रबंधक भी अब हड़ताल खत्म कर वापस आ रहे है तो अब तेजी से धान खरीदी किया जाएगा और तय समय पर धान खरीदी पूरा कर लिया जाएगा।
Trending
- रायपुर में IPL का रोमांच: विराट सेना का भव्य स्वागत, सुरक्षा के लिए अभेद्य किला तैयार
- छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल- पुष्पा साहू बनीं माध्यमिक शिक्षा मंडल की सचिव, रोक्तिमा यादव को कोरिया कलेक्टर की कमान
- मुख्यमंत्री की चौपाल का असर: सुशासन तिहार में की गई घोषणाओं पर त्वरित अमल
- हेपेटाइटिस के विरुद्ध सिम्स की ‘सुरक्षा कवच’ मुहिम: 1100 से अधिक वैक्सीनेशन के साथ स्वास्थ्य योद्धाओं को किया जा रहा सुरक्षित
- बंगाल में ‘अधिकारी’ राज: नंदीग्राम के नायक से मुख्यमंत्री की कुर्सी तक का सफर
- तमिलनाडु में ‘थलापति’ विजय का राजतिलक तय: वामदलों के समर्थन से बहुमत का आंकड़ा पार, जल्द लेंगे CM पद की शपथ
- जनसंवाद से सुनिश्चित हो रहा हर वर्ग का कल्याण’
- छत्तीसगढ़ में गूंजी शहनाइयां: मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 2300 से अधिक जोड़ों का विवाह संपन्न


