खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोंडागांव। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के बड़े डोंगर गांव के निवासी सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। इनमें पिता-पुत्र और भतीजे सहित 2 परिवार के लोग शामिल थे। आज गुरूवार काे पिता-पुत्र और भतीजे की एक साथ चिता जली। वहीं दो अन्य परिवार के लोग इन दोनों भाइयों को एक साथ दफनाकर अंतिम संस्कार कर दिया। इस दौरान लखनराम मंडावी (40), भूपेंद्र मंडावी (17) और रूपेश मंडावी (23) की चिता एक साथ जलाई गई। लखनराम मंडावी और भूपेंद्र मंडावी पिता-पुत्र हैं। वहीं नूतन मांझी (18) और शत्रुघ्न मांझी (26) के शव एक साथ दफनाए गए हैं। दोनों सगे भाई थे। 11वीं के छात्र थे।
उल्लेखनिय है कि 18 नवंबर की रात को सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के बड़े डोंगरगांव के रहने वाले 11 लोग फिल्म देखने के लिए गए थे। फिल्म खत्म होने के बाद स्कॉर्पियो से अपने गांव बड़े डोंगर लौट रहे थे। वह मसोरा टोल प्लाजा के पास पहुंचे थे कि हादसे का शिकार हो गए। मसोरा टोल प्लाजा के पास एक खराब ट्रक खड़ा था। इसी ट्रक में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो जा घुसी। हादसा इतना भयंकर था कि स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए। 5 लोगों की मौके पर मौत हो गई। इसमें कुछ के माथे पर, कुछ के हाथ और कुछ के सीने पर चोटें आईं। वहीं 6 लोग घायल हैं, जिसमें कुछ लोगों के हाथ टूट गए हैं, तो किसी के सिर पर गंभीर चोट है। तीन घायलाें को जगदलपुर रेफर किया गया है, जबकि अन्य 3 घायलाें का कोंडागांव में ही उपचार चल रहा है। घायलों की हालत में सुधार हो रहा है।
Trending
- रायपुर में IPL का रोमांच: विराट सेना का भव्य स्वागत, सुरक्षा के लिए अभेद्य किला तैयार
- छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल- पुष्पा साहू बनीं माध्यमिक शिक्षा मंडल की सचिव, रोक्तिमा यादव को कोरिया कलेक्टर की कमान
- मुख्यमंत्री की चौपाल का असर: सुशासन तिहार में की गई घोषणाओं पर त्वरित अमल
- हेपेटाइटिस के विरुद्ध सिम्स की ‘सुरक्षा कवच’ मुहिम: 1100 से अधिक वैक्सीनेशन के साथ स्वास्थ्य योद्धाओं को किया जा रहा सुरक्षित
- बंगाल में ‘अधिकारी’ राज: नंदीग्राम के नायक से मुख्यमंत्री की कुर्सी तक का सफर
- तमिलनाडु में ‘थलापति’ विजय का राजतिलक तय: वामदलों के समर्थन से बहुमत का आंकड़ा पार, जल्द लेंगे CM पद की शपथ
- जनसंवाद से सुनिश्चित हो रहा हर वर्ग का कल्याण’
- छत्तीसगढ़ में गूंजी शहनाइयां: मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 2300 से अधिक जोड़ों का विवाह संपन्न


