खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। देश के कुख्यात नक्सली हिड़मा के मुठभेड में मारे जाने के बाद भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (न्यू डेमोक्रेसी) ने नक्सलियाें की तर्ज पर प्रेस नोट जारी किया है। जिसमें न्यू डेमोक्रेसी के सचिव सूर्यम ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि, हिडमा और अन्य साथियों को मुठभेड़ में नहीं बल्कि उन्हें यातनाएं देकर हत्या की गई है। हम सरकार से अपील करते हैं कि, इसकी न्यायिक जांच करवाई जावे। प्रेस नोट में कहा गया है कि, हिड़मा को मुठभेड़ में नहीं बल्कि पकड़कर यातनाएं देकर उसकी हत्या की गई है। उसके बाद शव को पूर्वी गोदावरी के जंगलों में फेंक दिया गया। उन्हाेने यह आरोप भी लगाया है कि, नक्सलियों के केंद्रीय समिति के महासचिव टिप्पानी तिरुपति उर्फ देवजी और कुछ अन्य नक्सली नेताओं को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसके बाद अब उन्हें भी यातनाएं दी जा रही है। हम लोकतांत्रिक ताकतों और जनता से अपील करते हैं कि वे मुठभेड़ के नाम पर माओवादी पार्टी के नेताओं की हो रही हत्याओं की निंदा करें।
सूर्यम ने प्रेस नोट में लिखा कि देवजी को भी जान का खतरा है। तत्काल देवजी की गिरफ्तारी शो किया जाए। साथ ही एनकाउंटर के नाम पर हिड़मा और अन्य साथियों की हत्या की सर्वोच्च न्यायलय के न्यायधीशों से जांच कराई जाए। हम केंद्र और राज्य सरकारों से आग्रह करते हैं कि, वे मुठभेड़ के नाम पर हिड़मा और अन्य लोगों की हत्याओं की जांच की जाये। हम मुठभेड़ के नाम पर हिड़मा और पांच अन्य लोगों की हत्या की कड़ी निंदा करते हैं। सचिव सूर्यम का कहना है कि विश्वसनीय जानकारी है कि माओवादी पार्टी की केंद्रीय समिति के सचिव तिप्पानी तिरुपति और कुछ अन्य नेताओं की गिरफ्तार करके यातनाएं दी जा रही है। तिरुपति और कुछ अन्य नेताओं की जान को बहुत खतरा है। इसलिए, हम मांग करते हैं कि केंद्र और आंध्रप्रदेश राज्य सरकारें तिरुपति और अन्य नेताओं की जान को खतरे में डाले बिना उनकी गिरफ्तारी की सार्वजनिक घोषणा करें।
Trending
- रायपुर में IPL का रोमांच: विराट सेना का भव्य स्वागत, सुरक्षा के लिए अभेद्य किला तैयार
- छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल- पुष्पा साहू बनीं माध्यमिक शिक्षा मंडल की सचिव, रोक्तिमा यादव को कोरिया कलेक्टर की कमान
- मुख्यमंत्री की चौपाल का असर: सुशासन तिहार में की गई घोषणाओं पर त्वरित अमल
- हेपेटाइटिस के विरुद्ध सिम्स की ‘सुरक्षा कवच’ मुहिम: 1100 से अधिक वैक्सीनेशन के साथ स्वास्थ्य योद्धाओं को किया जा रहा सुरक्षित
- बंगाल में ‘अधिकारी’ राज: नंदीग्राम के नायक से मुख्यमंत्री की कुर्सी तक का सफर
- तमिलनाडु में ‘थलापति’ विजय का राजतिलक तय: वामदलों के समर्थन से बहुमत का आंकड़ा पार, जल्द लेंगे CM पद की शपथ
- जनसंवाद से सुनिश्चित हो रहा हर वर्ग का कल्याण’
- छत्तीसगढ़ में गूंजी शहनाइयां: मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 2300 से अधिक जोड़ों का विवाह संपन्न


