Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- नवदम्पत्तियों को चेक व उपहार सामग्री प्रदान कर की गई सुखमय दाम्पत्य जीवन की कामना
- मई मासिक शिवरात्रि कब है? 3 शुभ योग में होगी पूजा, नोट कर लें तारीख, मुहूर्त और भद्रा का समय
- KKR ने लगाई छलांग, प्लेऑफ की दौड़ से बाहर DC? देखें अंक तालिका का ताजा हाल
- बॉक्स ऑफिस धमाका या निराशा? भारी-भरकम प्रमोशन के बाद भी ‘दादी की शादी’ की शुरुआत बेहद सुस्त
- आम की तासीर ठंडी होती है या गर्म, गर्मियों के मौसम में किस तरह करें सेवन, एक्सपर्ट ने बताया
- छत्तीसगढ़ में उपचुनावों का बिगुल: नगरीय निकाय और पंचायतों में चुनावी रणभेरी, 1 जून को मतदान
- घोघरा डेम में डूबने से हाथी शावक की मौत, वन विभाग में मचा हड़कंप
- रायपुर सहित पूरे छत्तीसगढ़ में नेशनल लोक अदालत आज: आपसी समझौते से सुलझेंगे हजारों मामले
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-बिलासपुर। शराब के लिए पैसा नहीं देने पर बुजुर्ग पिता से मारपीट कर किराना दुकान में आग लगाने वाले दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कोनी पुलिस के अनुसार, जलसो निवासी लल्लू लाल श्रीवास्तव 78 साल का बेटा राजेश श्रीवास्तव शराब पीने का आदी है। 17 नवंबर को शाम 4 बजे घर आकर अपने पिता लल्लूलाल से पैसा मांगा, उन्होंने उसे 500 रुपए दे दिया। उसके बाद राजेश अपने दोस्त मुरली तिर्की के साथ घर आकर अपने पिता से फिर से शराब पीने के लिए पैसा मांगने लगा। मना करने पर बेटे ने पिता से…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायगढ़। किरोड़ीमल नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 6 के लोकप्रिय और सक्रिय पार्षद नंदकुमार यादव का आज एक भीषण सड़क दुर्घटना में अकाल निधन हो गया। यह हादसा करझार के पास उस समय हुआ, जब वे किसी कार्य से जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने अचानक उनके वाहन को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और स्थानीय लोगों को तत्काल पुलिस और एंबुलेंस की मदद लेनी पड़ी। घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीणों द्वारा पार्षद को तुरंत अस्पताल…
खबर वर्ल्ड न्यूज-बलौदाबाजार। अनुशासनहीनता क़ो बढ़ावा देने, शराब पीकर विद्यालय आने, शाला समय में अनुपस्थित, निर्वाचन कार्य में बी.एल.ओ. की ड्यूटी लगाये जाने के बाद भी जिम्मेदारीपूर्वक कर्तव्य का निर्वहन नहीं करने सम्बन्धी शिकायत पर कड़ी कार्यवाही करते हुए प्रभारी प्राचार्य एवं दो सहायक शिक्षक क़ो निलंबित कर दिया गया है। प्राप्त जानकारी विकासखंड सिमगा अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला मोटियारीडीह में पदस्थ प्रधानपाठक उमेश कुमार वर्मा एवं सहायक शिक्षक (एल.बी.) संदीप कुमार साहू द्वारा मद्यपान कर शाला आने एवं शाला समय में अनुपस्थित पाये गए।इसी तरह विकासखंड सिमगा अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला दर्रीपारा केसदा में पदस्थ सहायक शिक्षक (एल.बी.) मिथलेश…
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई: कहा – यह उपलब्धि छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य तंत्र में आ रहे व्यापक, वैज्ञानिक और संरचनात्मक सुधारों का प्रमाण जिला अस्पताल बलौदाबाजार बना देश का दूसरा क्वालिटी सर्टिफाइड लैब खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ ने स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता को लेकर एक और ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। जिला अस्पताल पंडरी रायपुर और जिला अस्पताल बलौदाबाजार की इंटिग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लैब (IPHL) को भारत सरकार के नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस कार्यक्रम (NQAS) के अंतर्गत राष्ट्रीय स्तर का गुणवत्ता प्रमाणपत्र प्राप्त हुआ है। इनमें पंडरी रायपुर की IPHL देश की प्रथम, जबकि बलौदाबाजार की IPHL देश एवं…
‘‘टोकन तुंहर हाथ‘‘ ऐप से घर बैठे मिल रहा है टोकन खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राज्य सरकार द्वारा पूरी पारदर्शिता के साथ लागू धान खरीदी व्यवस्था ने आतिफ खान सहित जीपीएम जिले के किसानों के चेहरे पर खुशी ला दी है। उपार्जन केंद्र धनौली में धान बेचने पहुंचे किसान आतिफ खान ने बताया कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पारदर्शी एवं कुशल नीतियों ने किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत की है। 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदी से हजारों किसानों को सशक्त बनने का अवसर मिला है। टोकन तुंहर हाथ ऐप के माध्यम से घर…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के छत्तीसगढ़ आगमन पर अंबिकापुर में जनजातीय गौरव दिवस पर आयोजित समारोह में राज्यपाल रमेन डेका ने उन्हें भित्ती चित्र की पेंटिंग भेंट की। भित्ती कला चित्रकला का यह रूप है, जिसमें घर की दिवारों पर उभरी हुई आकर्षक आकृतियों का प्रदर्शन होता है।
खबर वर्ल्ड न्यूज-अंबिकापुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आठ महीने में दूसरी बार छत्तीसगढ़ दौरे पर पहुंची। एयरफोर्स के हेलीकॉप्टर से वे अंबिकापुर पहुंची। पीजी कॉलेज मैदान में बिरसा मुंडा जयंती पर आयोजित गौरव दिवस समारोह में शामिल हुई हैं। राष्ट्रपति अपने प्रदेश प्रवास के दौरान वैद्यों और देवस्थलों से जुड़ी दो योजनाओं का उद्घाटन करेंगी। इनमें पहली योजना परंपरागत उपचार करने वाले वैद्यों के लिए है। इसके अलावा, वे 70 साल पहले डॉ. राजेंद्र प्रसाद द्वारा गोद लिए गए बच्चे से भी मिलेंगी। समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री जुएल ओरांव, राज्यमंत्री दुर्गा दास उइके और राज्यमंत्री तोखन…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। दो साल पहले राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई महतारा वदन योजना के तहत हर माह एक हजार रुपए राशि पाने वाली 11 हजार महिलाओं की अगली किस्त ई-केवाईसी के नहीं होने के चलते रूक सकती है। वहीं मृत महिलाओं के नाम भी अब योजना से हटाने का काम किया जा रहा है। गौरतलब है कि सरकार बीते 19 महीने से महिलाओं के खाते में महतारी वंदन योजना के तहत एक हजार रुपए दे रही है, जिसे पाकर महिलाएं खुश नजर आ रहीं है, लेकिन हाल में ई-केवायसी सिस्टम के चलते महिलाएं अच्छे खासे परेशान हैं। महतारी…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। नगर निगम जोन-6 कमिश्नरी अंतर्गत भाठागांव जर्जर मेन रोड पर लगभग 12 फीट की गहराई में बिछाई गई भारी-भरकम 1400 एमएम व्यास की पाइपलाइन लगातार डैमेज हो रही है। इसकी मरम्मत के लिए 21 नवंबर की शाम 150 एमएलडी प्लांट से भरने वाली 32 टंकियों से Water सप्लाई नहीं होगी। निगम के फिल्टर प्लांट कार्यपालन अभियंता नरसिंग फरेंद्र के मुताबिक भाठागांव मेन रोड में गणेश ट्रेडर्स के पास इसी पाइपलाइन में लिकेज आया है। इसी रोड में बार-बार पाइप में दरार पर उन्होंने कहा कि यहां जर्जर रोड पर भारी गाड़ियों की लगातार आवाजाही से कंपन के…
खबर वर्ल्ड न्यूज-कोरबा। जिला प्रशासन द्वारा शासकीय भूमि पर अतिक्रमण और अवैध कब्जों को हटाने के लिए निरंतर कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देशन पर अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कोरबा और तहसीलदार की टीम ने मसाहती ग्राम औराकछार और मोहनपुर की सीमा में स्थित शासकीय भूमि पर निर्मित एक फैक्ट्री को सीलबंद किया है। साथ ही संबंधित प्रकरण न्यायालय में दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। तहसील कोरबा के ग्राम औरांकछार, पटवारी हल्का नंबर 03 में खसरा नंबर 75/1, 75/2 और 81/1/क (रकबा 0.202, 0.210 और 0.129 हेक्टेयर) शासकीय…

