खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। दो साल पहले राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई महतारा वदन योजना के तहत हर माह एक हजार रुपए राशि पाने वाली 11 हजार महिलाओं की अगली किस्त ई-केवाईसी के नहीं होने के चलते रूक सकती है। वहीं मृत महिलाओं के नाम भी अब योजना से हटाने का काम किया जा रहा है।
गौरतलब है कि सरकार बीते 19 महीने से महिलाओं के खाते में महतारी वंदन योजना के तहत एक हजार रुपए दे रही है, जिसे पाकर महिलाएं खुश नजर आ रहीं है, लेकिन हाल में ई-केवायसी सिस्टम के चलते महिलाएं अच्छे खासे परेशान हैं। महतारी वंदन योजना के तहत राजनांदगांव जिले में 3.55 लाख हितग्राहियों को योजना का लाभ मिल रहा है। योजना के तहत लगभग 11 हजार महिलाएं ऐसी हैं, जिनका आधार कार्ड विवरण अपडेट नहीं हुआ है। इनमें कई महिलाओं का आधार एक्सपायर हो चुका है। अधिकारियों का कहना है कि यह समस्या मुख्य रूप से आधार कार्ड के हर दस साल में अपडेट होने की अनिवार्यता के कारण उत्पन्न हुई है। आधार कार्ड के नियमित अपडेट का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि हितग्राही वास्तव में जीवित है या नहीं, उसने अपना निवास स्थान मकान, जिला या राज्य तो नहीं बदल लिया है या उसके विवरण में कोई अन्य महत्वपूर्ण बदलाव तो नहीं हुआ है। अधिकारी इसे एक प्रकार का जीवन प्रमाण बताते हैं, जो सरकारी योजनाओं में पारदर्शिता और सही लाभार्थी तक लाभ पहुंचाने के लिए आवश्यक है।
Trending
- वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: खरसिया में 2 स्थानों से 46 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत केस दर्ज
- विष्णु भैया की सरकार में धान बेचना हुआ आसान, कटंगी कला के भीखम पटेल ने बेचा 44 क्विंटल 80 किलो धान
- प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मत्था टेककर लिया आशीर्वाद
- संविधान गौरव दिवस से पहले सियासी पारा चढ़ा: भाजपा प्रवक्ता शताब्दी पांडेय का कांग्रेस पर तीखा प्रहार, कहा- ‘संविधान का मखौल उड़ाना कांग्रेस की कार्यशैली’
- 52 गेंदों में दोहरा शतक: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई
- मितानिनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, मितानिन दिवस पर 12 मितानिनों का सम्मान
- सेवा सहकारी समिति भटगांव में विधि-विधान से शुरू हुई धान खरीदी


