खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। नगर निगम जोन-6 कमिश्नरी अंतर्गत भाठागांव जर्जर मेन रोड पर लगभग 12 फीट की गहराई में बिछाई गई भारी-भरकम 1400 एमएम व्यास की पाइपलाइन लगातार डैमेज हो रही है। इसकी मरम्मत के लिए 21 नवंबर की शाम 150 एमएलडी प्लांट से भरने वाली 32 टंकियों से Water सप्लाई नहीं होगी। निगम के फिल्टर प्लांट कार्यपालन अभियंता नरसिंग फरेंद्र के मुताबिक भाठागांव मेन रोड में गणेश ट्रेडर्स के पास इसी पाइपलाइन में लिकेज आया है। इसी रोड में बार-बार पाइप में दरार पर उन्होंने कहा कि यहां जर्जर रोड पर भारी गाड़ियों की लगातार आवाजाही से कंपन के कारण ही पाइपलाइन डेमेज हो रही है। उन्होंने स्वीकारा कि खराब रोड का असर पाइपलाइन पर पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि इस लिकेज मरम्मत हेतु 8 घण्टे का शटडाउन लिया गया है।
इस रिपेयरिंग कार्य के कारण 150 एमएलडी प्लांट से भरने वाली टंकियों में भाठागांव, चंगोराभाठा, कुशालपुर, डीडीनगर, ईदगाहभाठा, सरोना, टाटीबंध, कोटा, कबीर नगर, जरवाय, गोगांव, मठपुरैना, लालपुर, अमलीडीह, अवंति विहार, मण्डी, मोवा, सड्दू, दलदल सिवनी, रामनगर, कचना, आमासिवनी, देवपुरी, बोरियाखुर्द, जोरा, भनपुरी नया, रायपुरा, कुकुरबेड़ा एवं नया 80 एमएलडी प्लांट से भरने वाली टंकियों में बैरन बाजार नया, देवेन्द्र नगर नया, संजय नगर एवं मोतीबाग टंकी से 21 नवम्बर को सुबह पानी सप्लाई के बाद शाम को जलप्रदाय नहीं होगा। 22 नवंबर से स्थिति यथावत कर दी जाएगी।
Trending
- छत्तीसगढ़ में उपचुनावों का बिगुल: नगरीय निकाय और पंचायतों में चुनावी रणभेरी, 1 जून को मतदान
- घोघरा डेम में डूबने से हाथी शावक की मौत, वन विभाग में मचा हड़कंप
- रायपुर सहित पूरे छत्तीसगढ़ में नेशनल लोक अदालत आज: आपसी समझौते से सुलझेंगे हजारों मामले
- छत्तीसगढ़ में मौसम का ‘यलो अलर्ट’: रायगढ़ और महासमुंद में 60 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, बारिश की चेतावनी
- दुर्ग में रिश्वतखोर पटवारी निलंबित, 45 हजार की वसूली का वीडियो हुआ था वायरल
- मिशन बंगाल: शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने कोलकाता रवाना हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- रायपुर में IPL का रोमांच: विराट सेना का भव्य स्वागत, सुरक्षा के लिए अभेद्य किला तैयार
- छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल- पुष्पा साहू बनीं माध्यमिक शिक्षा मंडल की सचिव, रोक्तिमा यादव को कोरिया कलेक्टर की कमान


