Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- सरकार की योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र हितग्राही को मिलें- मंत्री टंक राम वर्मा
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 60 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न, राज्यमंत्री तोखन साहू ने दिया आशीर्वाद
- आरंग पुलिस की बड़ी कार्रवाई; लावारिस ट्रक से 19 भैंसें बरामद, अंतरराज्यीय तस्करी का भंडाफोड़
- नवदम्पत्तियों को चेक व उपहार सामग्री प्रदान कर की गई सुखमय दाम्पत्य जीवन की कामना
- मई मासिक शिवरात्रि कब है? 3 शुभ योग में होगी पूजा, नोट कर लें तारीख, मुहूर्त और भद्रा का समय
- KKR ने लगाई छलांग, प्लेऑफ की दौड़ से बाहर DC? देखें अंक तालिका का ताजा हाल
- बॉक्स ऑफिस धमाका या निराशा? भारी-भरकम प्रमोशन के बाद भी ‘दादी की शादी’ की शुरुआत बेहद सुस्त
- आम की तासीर ठंडी होती है या गर्म, गर्मियों के मौसम में किस तरह करें सेवन, एक्सपर्ट ने बताया
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के आधार पर मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (स्पेशल इंटेंसिव रेविशन-एसआईआर 2026) का कार्य बेमेतरा जिले में तेज गति से जारी है। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार यह अभियान 04 नवम्बर 2025 से पूरे प्रदेश में प्रारंभ हुआ था। जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ द्वारा गणना प्रपत्र (ऐनुमैरेशन फॉर्म्स-एफ़्स) का वितरण लगभग पूर्ण कर लिया गया है। वर्तमान में गणना प्रपत्रों के संग्रहण और डिजिटाइजेशन का कार्य तेजी से प्रगति पर है, ताकि जल्द से जल्द अद्यतन मतदाता सूची तैयार की जा सके। जिला प्रशासन ने…
शासन की पारदर्शी खरीदी व्यवस्था से किसानों में खुशी का माहौल खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी सुचारू, पारदर्शी और पूर्णतरू व्यवस्थित ढंग से जारी है। शासन की किसान-हितैषी नीतियों एवं जिला प्रशासन की कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा के नेतृत्व में बनाई गई मजबूत व्यवस्था का सकारात्मक प्रभाव अब स्पष्ट रूप से मैदान में दिखाई दे रहा है। किसानों को बिना किसी अवरोध के टोकन मिल रहा है, खरीदी केंद्रों पर सुव्यवस्थित व्यवस्था है और तौल, भुगतान व स्टैकिंग की प्रक्रिया पारदर्शी ढंग से की जा रही है। इसी कड़ी में ग्राम सौवरी के कृषक…
खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी व्यवस्था को पारदर्शी, निष्पक्ष और व्यवस्थित बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार कड़ी निगरानी के साथ अभियान चलाया जा रहा है। अवैध भंडारण एवं परिवहन पर रोक लगाने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा के निर्देश पर जिले में व्यापक कार्रवाई की जा रही है, जिसके अंतर्गत धान खरीदी प्रारंभ होने से अब तक लगभग 4640 क्विंटल अवैध धान जब्त किया गया है। इसकी अनुमानित बाजार मूल्य लगभग 1 करोड़ 02 लाख 62 हजार रुपये आंकी गई है। विभिन्न अनुविभागों में बड़ी जब्ती, कुल 45 प्रकरण दर्ज जिले…
खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के लिए समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन नीति के तहत निर्धारित ऑनलाइन खरीदी नियमों का उल्लंघन सामने आने पर सेवा सहकारी समिति मर्यादित, मऊ (पंजीयन क्रमांक 397) के प्रभारी समिति प्रबंधक एवं लिपिक श्री उमेश कुमार साहू को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई छत्तीसगढ़ शासन, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर द्वारा जारी आदेश के आधार पर की गई है। आदेशानुसार धान खरीदी हेतु ऑनलाइन प्रक्रिया का कड़ाई से पालन अनिवार्य है। सहकारिता विभाग द्वारा प्राप्त शिकायतों के आधार पर सहायक आयुक्त सहकारिता…
खबर वर्ल्ड न्यूज-बालोद। जीएसटी की छापेमारी से शहर के व्यापारियों में हड़कंप मच गया है। टीम ने बालोद शहर के शंकर स्टोर्स में दबिश दी है। जानकारी के मुताबिक, यह दुकान पान मसाला कारोबारी दीपक चैनानी का है। दोपहर से जीएसटी की कार्रवाई जारी है। जीएसटी के अधिकारी दो वाहनों में बालोद में पहुंचे हैं। छापेमार कार्रवाई से शहर में गहमा-गहमी का माहौल है। कई व्यापारियों ने अपने व्यापार समेट लिए हैं। फिलहाल कारोबारी के ठिकानों पर जांच जारी है। आशंका है कि टैक्स चोरी या वित्तीय गड़बड़ी को लेकर टीम दस्तावेजों की जांच कर रही है।
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर।छत्तीसगढ़ में कुख्यात नक्सली माड़वी हिड़मा के मारे जाने के बाद उसका महिमामंडित करने का मामला अब सोशल मीडिया से निकलकर देश की राजधानी तक पहुंच गया है। इस घटना के सामने आने के बाद बस्तर आईजी सुंदरराज पी. ने सख्त प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक ढांचे से बाहर जाकर नक्सल विचारधारा का समर्थन करने वालों पर कठोर कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि चाहे कोई अर्बन नक्सली हो या सोशल मीडिया के जरिए नक्सल प्रोपेगेंडा फैलाने वाला, सभी पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। बस्तर आईजी ने कहा कि…
तुंहर टोकन मोबाइल ऐप से घर बैठे टोकन की सुविधा- अमन तेंदुलकर समर्थन मूल्य एवं कृषक उन्नति योजना से किसानों की आर्थिक जरूरतें हो रही पूरी खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर-चांपा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में धान खरीदी का महापर्व इस वर्ष और अधिक पारदर्शी, सुगम और किसान-केंद्रित बन गया है। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत जिले में समर्थन मूल्य एवं कृषक उन्नति योजना के तहत किसानों से धान खरीदी सुचारू रूप से जारी है। इन योजनाओं के कारण किसानों की आय में वृद्धि हो रही है और उनकी आर्थिक जरूरतें समय पर पूरी हो…
खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर-चांपा। कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम के माध्यम से जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याओं, शिकायतों और मांगों को गंभीरता से सुना। कलेक्टर ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को प्राप्त सभी आवेदनों का समयबद्ध और प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए। जनदर्शन में आज कुल 88 आवेदन प्राप्त हुए। जनदर्शन में आज तहसील पामगढ़ के ग्राम मेहंदी निवासी बजरंग पटेल द्वारा व्हीलचेयर प्रदान करने, ग्राम डुडगा निवासी सुखनंदन सूर्यवंशी शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा हटवाने, तहसील अकलतरा ग्राम गढ़ोला निवासी गंगाराम सूर्यवंशी ने भूमि सीमांकन करवाने, ग्राम…
3100 रुपए प्रति क्विंटल मूल्य से किसानों को सीधा लाभ खबर वर्ल्ड न्यूज-सरगुजा। प्रदेश में इस वर्ष धान खरीदी तिहार पूरी तरह सुगमता, पारदर्शिता और सुव्यवस्था के साथ संचालित हो रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशन में राज्य के सभी धान उपार्जन केंद्रों में आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित किए जाने से किसानों में उत्साह और विश्वास का माहौल है। सरगुजा जिले के ग्राम पंचायत भिट्ठी कला स्थित आदिमजाति सहकारी मर्यादित समिति मेंड्राकला में धान विक्रय करने पहुँचे किसान इस वर्ष की खरीदी व्यवस्था से पूरी तरह संतुष्ट दिखाई दिए। किसानों ने बताया कि खरीदी प्रक्रिया पहले की तुलना में…
खबर वर्ल्ड न्यूज-अंबिकापुर। सरगुजा पुलिस ने हरियाणा गैंग के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो जमीन कब्जा दिलाने के लिए हथियारों के साथ अंबिकापुर आए थे। आरोपियों ने स्थानीय लोगों पर बांस, चापड़ और स्टील रॉड से हमला किया था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त हथियार और वाहन जब्त भी जब्त किया है। मामले की जानकारी कोतवाली थाना को 22 नवंबर 2025 को मिली थी। प्रार्थी सद्दाम खान ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि साहिल ने फोन कर उसे कांतिप्रकाशपुर लुचकी घाट बुलाया। वहां पटवारी और आरआई की मौजूदगी में जमीन की नापाई चल रही थी…

