खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के लिए समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन नीति के तहत निर्धारित ऑनलाइन खरीदी नियमों का उल्लंघन सामने आने पर सेवा सहकारी समिति मर्यादित, मऊ (पंजीयन क्रमांक 397) के प्रभारी समिति प्रबंधक एवं लिपिक श्री उमेश कुमार साहू को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई छत्तीसगढ़ शासन, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर द्वारा जारी आदेश के आधार पर की गई है। आदेशानुसार धान खरीदी हेतु ऑनलाइन प्रक्रिया का कड़ाई से पालन अनिवार्य है। सहकारिता विभाग द्वारा प्राप्त शिकायतों के आधार पर सहायक आयुक्त सहकारिता एवं सहायक पंजीयक सहकारी संस्थाएं, जिला बेमेतरा श्री ए. के. सिंह द्वारा की गई जांच में गंभीर अनियमितताएँ पाई गईं।
जांच में यह तथ्य सामने आया कि कृषक श्री सनत धर दीवान (टोकन क्रमांक TK50004301252600208, किसान कोड TF5004102314768) को 21/11/2025 को विक्रय हेतु 120.40 क्विंटल धान का टोकन प्राप्त था, परंतु वे उपार्जन केंद्र मऊ में केवल 40.00 क्विंटल सरना धान लेकर पहुंचे। इसके बावजूद समिति द्वारा ऑनलाइन खरीदी प्रक्रिया के विपरीत मैनुअल खरीदी कर ली गई तथा 40 क्विंटल धान की स्टैकिंग भी करा दी गई। साथ ही कृषक को मैनुअल तौल पर्ची भी दे दी गई, जो कि विधि के पूर्णतः विपरीत पाया गया। नियमानुसार खरीदे गए धान की ऑनलाइन प्रविष्टि कर भुगतान पर्ची जारी किया जाना आवश्यक था। जांच में यह भी उजागर हुआ कि संस्था के प्रभारी समिति प्रबंधक एवं कृषक के बीच 120.40 क्विंटल धान के टोकन में संशोधन के लिए मिलीभगत की गई, जो गंभीर अनियमितता है। शासन की महत्वपूर्ण योजना-समर्थन मूल्य पर धान खरीदी-में पूर्ण पारदर्शिता एवं निर्धारित मापदंडों का पालन सुनिश्चित करना प्रभारी समिति प्रबंधक की जिम्मेदारी है, परंतु इस संवेदनशील कार्य में श्री उमेश कुमार साहू द्वारा घोर लापरवाही और नियमों का उल्लंघन पाया गया।
उपरोक्त के फलस्वरूप उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है। निलंबन अवधि में उन्हें नियम अनुसार निर्वाहन भत्ता प्रदाय किया जाएगा। इस कार्रवाई से प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि धान खरीदी प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की अनियमितता या मिलीभगत को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
Trending
- रायपुर में IPL का रोमांच: विराट सेना का भव्य स्वागत, सुरक्षा के लिए अभेद्य किला तैयार
- छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल- पुष्पा साहू बनीं माध्यमिक शिक्षा मंडल की सचिव, रोक्तिमा यादव को कोरिया कलेक्टर की कमान
- मुख्यमंत्री की चौपाल का असर: सुशासन तिहार में की गई घोषणाओं पर त्वरित अमल
- हेपेटाइटिस के विरुद्ध सिम्स की ‘सुरक्षा कवच’ मुहिम: 1100 से अधिक वैक्सीनेशन के साथ स्वास्थ्य योद्धाओं को किया जा रहा सुरक्षित
- बंगाल में ‘अधिकारी’ राज: नंदीग्राम के नायक से मुख्यमंत्री की कुर्सी तक का सफर
- तमिलनाडु में ‘थलापति’ विजय का राजतिलक तय: वामदलों के समर्थन से बहुमत का आंकड़ा पार, जल्द लेंगे CM पद की शपथ
- जनसंवाद से सुनिश्चित हो रहा हर वर्ग का कल्याण’
- छत्तीसगढ़ में गूंजी शहनाइयां: मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 2300 से अधिक जोड़ों का विवाह संपन्न


