खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर।छत्तीसगढ़ में कुख्यात नक्सली माड़वी हिड़मा के मारे जाने के बाद उसका महिमामंडित करने का मामला अब सोशल मीडिया से निकलकर देश की राजधानी तक पहुंच गया है। इस घटना के सामने आने के बाद बस्तर आईजी सुंदरराज पी. ने सख्त प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक ढांचे से बाहर जाकर नक्सल विचारधारा का समर्थन करने वालों पर कठोर कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि चाहे कोई अर्बन नक्सली हो या सोशल मीडिया के जरिए नक्सल प्रोपेगेंडा फैलाने वाला, सभी पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। बस्तर आईजी ने कहा कि शहरों में इस तरह की गतिविधियां सुरक्षा एजेंसियों के लिए चुनाैती है।
उल्लेखनिय है कि दिल्ली में कुख्यात नक्सली माडवी हिड़मा के समर्थन में नारे लगाने के आरोप में 23 आराेपियाें को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही पॉल्यूशन प्रोटेस्ट के दौरान हंगामा मामले में 2 थानों में इसकी एफआईआर दर्ज की गई है. आरोपियों पर बीएनएस की धारा 223 A, 132,221, 121 A, 126 (2), 3 (5) के तहत दर्ज की गई है. सभी को दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट में पेश कर न्यायालय के माध्यम से कार्यवाही की गई है। बता दें कि दुर्दांत नक्सली माड़वी हिडमा की हाल ही में आंध्रप्रदेश में पुलिस मुठभेड़ में मारा गया था।
Trending
- रायपुर में IPL का रोमांच: विराट सेना का भव्य स्वागत, सुरक्षा के लिए अभेद्य किला तैयार
- छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल- पुष्पा साहू बनीं माध्यमिक शिक्षा मंडल की सचिव, रोक्तिमा यादव को कोरिया कलेक्टर की कमान
- मुख्यमंत्री की चौपाल का असर: सुशासन तिहार में की गई घोषणाओं पर त्वरित अमल
- हेपेटाइटिस के विरुद्ध सिम्स की ‘सुरक्षा कवच’ मुहिम: 1100 से अधिक वैक्सीनेशन के साथ स्वास्थ्य योद्धाओं को किया जा रहा सुरक्षित
- बंगाल में ‘अधिकारी’ राज: नंदीग्राम के नायक से मुख्यमंत्री की कुर्सी तक का सफर
- तमिलनाडु में ‘थलापति’ विजय का राजतिलक तय: वामदलों के समर्थन से बहुमत का आंकड़ा पार, जल्द लेंगे CM पद की शपथ
- जनसंवाद से सुनिश्चित हो रहा हर वर्ग का कल्याण’
- छत्तीसगढ़ में गूंजी शहनाइयां: मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 2300 से अधिक जोड़ों का विवाह संपन्न


