शासन की पारदर्शी खरीदी व्यवस्था से किसानों में खुशी का माहौल
खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी सुचारू, पारदर्शी और पूर्णतरू व्यवस्थित ढंग से जारी है। शासन की किसान-हितैषी नीतियों एवं जिला प्रशासन की कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा के नेतृत्व में बनाई गई मजबूत व्यवस्था का सकारात्मक प्रभाव अब स्पष्ट रूप से मैदान में दिखाई दे रहा है। किसानों को बिना किसी अवरोध के टोकन मिल रहा है, खरीदी केंद्रों पर सुव्यवस्थित व्यवस्था है और तौल, भुगतान व स्टैकिंग की प्रक्रिया पारदर्शी ढंग से की जा रही है।
इसी कड़ी में ग्राम सौवरी के कृषक गणेश सिन्हा ने इस वर्ष 325 कट्टा धान समर्थन मूल्य पर विक्रय कर शासन की खरीदी व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया है। उन्होंने बताया कि खरीदी केंद्र में इस बार सुविधाएँ बेहतर हैं, भीड़ नहीं लगने दी जा रही, टोकन आधारित प्रणाली से किसी भी प्रकार की अव्यवस्था नहीं होती और ऑनलाइन वेरिफिकेशन से धान का तौल तुरंत हो जाता है। जिले भर के किसानों की तरह गणेश सिन्हा ने भी कहा कि शासन द्वारा समय पर टोकन, सुव्यवस्थित तौल प्रणाली, स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर का पालन और प्रशासन द्वारा लगातार निरीक्षण से खरीदी केंद्रों में पारदर्शिता आई है। सहकारिता विभाग, खाद्य विभाग और मंडी कर्मचारियों की तैनाती से कार्य तेजी से संपन्न हो रहा है, जिससे किसान संतुष्ट हैं।
कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा द्वारा धान खरीदी को लेकर लगातार निरीक्षण और निर्देश जारी हैं, जिससे केंद्रों पर व्यवस्था और बेहतर हुई है। किसानों के लिए पीने के पानी, छाया, बैठने की व्यवस्था तथा सुरक्षा की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है। किसान गणेश सिन्हा का कहना है कि शासन की किसान-हितैषी योजना और जिला प्रशासन की सक्रियता के कारण धान खरीदी प्रक्रिया इस वर्ष स्मूथ और परेशानी-रहित है। समय पर भुगतान और सही तौल जैसी सुविधाओं ने किसानों में भरोसा बढ़ाया है, जिसके कारण खरीदी को लेकर किसानों में खुशी और उत्साह का माहौल है। इस तरह जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के दौरान शासन की पारदर्शी व व्यवस्थित प्रक्रिया से हजारों किसानों की तरह गणेश सिन्हा भी लाभान्वित हो रहे हैं, जो सरकार की प्रतिबद्धता और प्रशासन की दक्ष कार्यप्रणाली का सकारात्मक परिणाम है।


