Author: Khabar World

गरीब-किसानों की समस्याओं का त्वरित समाधान हमारी प्राथमिकता : राजस्व मंत्री वर्मा खबर वर्ल्ड न्यूज-बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने मंगलवार को सिमगा विकासखंड के सुहेला, रावन और झीपन ग्रामों में करोड़ों रूपए के निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण के रूप में सुहेला में 71.12 लाख रुपए की लागत से निर्मित नवीन तहसील भवन का लोकार्पण किया गया, जिससे क्षेत्र के किसानों और आम नागरिकों को राजस्व से जुड़ी सेवाएँ अब अधिक सुगमता से प्राप्त होंगी। मंत्री वर्मा ने अपने संबोधन में अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि गरीबों-किसानों की समस्याओं…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-बलरामपुर। महावीर पुषाम अब प्रगतिशील किसान के रूप में उभर कर आ रहे हैं। वे एक साधारण किसान हैं, जिन्होंने अपने कठिन परिश्रम, लगन और सरकारी योजनाओं के सही उपयोग से न सिर्फ अपनी खेती को लाभकारी बनाया, बल्कि अन्य किसानों को प्रेरित कर रहे हैं। महावीर पुषाम की मेहनत और विभागीय सहयोग से उनके खेतों में बड़ा बदलाव आया। उन्होंने बीज और खाद के संतुलित उपयोग पर ध्यान दिया। पहले जहाँ वे 2 एकड़ में तिल, 2 एकड़ में रामतिल और 1 एकड़ में मूंगफली उगाते थे, अब उन्होंने सही बीज, उन्नत खेती तकनीक और उचित खाद…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-बलरामपुर। प्रधानमंत्री जनमन योजना के माध्यम से विशेष पिछड़ी जनजाति समुदायों को विभिन्न प्रकार की शासकीय योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है। पीएम जनमन आवास योजना विशेष पिछड़ी जनजाति समुदाय के जीवन में न केवल सुधार ला रहा है, बल्कि पक्के मकान के सपनों को भी साकार कर रहा है। अपने परिवार के साथ सुरक्षित पक्के घर में रह रही है अनिता बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के विकासखंड कुसमी के ग्राम पंचायत पुंदाग की निवासी श्रीमती अनिता ने बताया कि वे अपने परिवार के साथ वर्षों से कच्चे मकान में रह रही थी। उनका परिवार रोजी-मजदूरी कर जीवन यापन…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। जल जीवन मिशन से मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी और भरतपुर जिले के विकासखंड भरतपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत घाघरा के ग्राम लावाहोरी निवासी श्रीमती लीलावती को अब शुद्ध पेयजल मिलने लगा है। मिशन के तहत् हर घर नल हर घर जल योजना से घर पर ही शुद्ध जल मिलने से उनका जीवन आसान हो गया है। गौरतलब है कि लावाहोरी में वर्षों से पानी की समस्या ने लोगों के जीवन को कठिन बना दिया था। यहाँ की महिला लीलावती बताती हैं कि पहले स्वच्छ पेयजल की तलाश में उन्हें प्रतिदिन कई किलोमीटर पैदल चलकर कुएँ या हैंडपंप से पानी लाना पड़ता…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने मंगलवार को भारतमाला परियोजना घोटाले के आरोपी राजस्व विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की अग्रिम जमानत याचिकाएँ खारिज कर दीं। ये सभी अधिकारी ईओडब्ल्यू-एसीबी द्वारा दर्ज भ्रष्टाचार के प्रकरण में आरोपी हैं। मुख्य न्यायाधीश रमेशचन्द्र सिन्हा की पीठ ने इस मामले में सुनवाई की। जिन आरोपियों की याचिकाएं खारिज हुई हैं, उनमें तत्कालीन एसडीएम निर्भय कुमार साहू, लेखराम देवांगन, लखेश्वर प्रसाद किरन, शशिकांत कुर्रे, डी.एस. उइके, रौशन लाल वर्मा और दीपक देव शामिल हैं। साहू के अलावा बाकी सभी आरोपी तहसीलदार, नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक और पटवारी हैं। ईओडब्ल्यू और एसीबी ने…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। जिले के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों के उद्यमियों, महिला उद्यमियों, स्व-सहायता समूहों और पारंपरिक कारीगरों को डिजिटल सशक्तीकरण और विपणन के नए अवसरों से जोड़ने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा रैम्प योजना के अंतर्गत ई-मार्केटिंग प्लेटफॉर्म के माध्यम से बाजार विकास सहायता पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन 30 अक्टूबर 2025 को कलेक्ट्रेट जगदलपुर के प्रेरणा हॉल में प्रातः 11 बजे से किया गया है। मुख्य महाप्रबंधक क्षेत्रीय व्यापार एवं उद्योग केन्द्र जगदलपुर अजित सुन्दर बिलुंग ने बताया कि इस कार्यशाला का उद्देश्य उद्यमियों को डिजिटल साक्षरता, ऑनलाईन मार्केटिंग प्लेटफॉर्म, बिजनेस डेवलपमेंट सर्विस प्रोवाईडर…

Read More

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने 17 स्कूलों में किया ‘स्मार्ट क्लास रूम’ का उद्घाटन डिजिटल बोर्ड एवं इंटरएक्टिव लर्निंग से बच्चों को विज्ञान एवं गणित जैसे विषयों को समझने में होगी आसानी- उपमुख्यमंत्री शर्मा खबर वर्ल्ड न्यूज-टेकेश्वर दुबे-कवर्धा। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा ने आज कबीरधाम जिले के ग्राम बिरकोना स्थित उच्चतर माध्यमिक शाला से कवर्धा विकासखंड के अंतर्गत संचालित 17 शासकीय स्कूलों में स्मार्ट क्लास रूम सुविधा का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने स्मार्ट कक्षाओं का स्कूली बच्चों के साथ रिबन काटकर शुभारम्भ किया। इस कार्यक्रम में कवर्धा विकासखण्ड के सभी स्कूल जहां स्मार्ट कक्षाओं की शुरुआत…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर के भैरमगढ़ एरिया कमेटी के इंचार्ज और डिवीजनल कमेटी मेंबर (डीव्हीसीएम) कमलू जल्द ही बीजापुर एसपी के समक्ष आत्मसमर्पण कर सकता है। पुलिस सूत्राें के मिली विश्वस्त जानकारी के अनुसार कमलू ने हथियार छोड़कर मुख्यधारा में लौटने की इच्छा जताई है, उसने आत्मसमर्पण करने के लिए नक्सली संगठन छोड़ दिया है। कल डीआरजी जवानों के साथ कमलू जांगला थाना क्षेत्र में पहुंचने की सूचना है। यदि डिवीजनल कमेटी मेंबर (डीव्हीसीएम) कमलू का आत्मसमर्पण होता है, तो यह बीजापुर जिले में माओवादी मोर्चे पर एक बड़ी सफलता मानी जाएगी। कमलू के आत्मसमर्पण से बीजापुर…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के थाना फूलबगड़ी क्षेत्रांतर्गत फूलबगड़ी–बड़ेशेट्टी मार्ग पर जिला पुलिस बल एवं 159 सीआरपीएफ के 159 बटालियन के जवान सर्चिंग के दौरान आज मंगलवार काे सड़क किनारे लगाए गए लगभग 40 किलोग्राम वजनी आईईडी काे बरामद कर मौके पर ही सुरक्षित तरीके से विस्फाेट कर निष्क्रिय कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार नक्सलियों द्वारा सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने के इरादे से अईईडी लगाया गया था। सर्चिंग के दौरान संदिग्ध गतिविधि दिखाई देने पर बम डिस्पोज़ल टीम को सूचना दी गई। बीडीएस की टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आईईडी बरामद कर नष्ट…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। बेमेतरा जिले में हुई दर्दनाक घटना के बाद घायलों से मिलने के लिए राज्य के कैबिनेट मंत्री दयाल दास बघेल मंगलवार को रायपुर पहुंचे। उन्होंने शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती घायलों से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। मंत्री बघेल ने अस्पताल में मौजूद डॉक्टरों से उपचार की स्थिति पर विस्तार से चर्चा की और घायलों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। मंत्री बघेल ने कहा कि यह घटना अत्यंत दुखद है और सरकार घायलों तथा उनके परिवारों के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि प्रशासन को सभी आवश्यक मदद तुरंत…

Read More