खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। बेमेतरा जिले में हुई दर्दनाक घटना के बाद घायलों से मिलने के लिए राज्य के कैबिनेट मंत्री दयाल दास बघेल मंगलवार को रायपुर पहुंचे। उन्होंने शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती घायलों से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।
मंत्री बघेल ने अस्पताल में मौजूद डॉक्टरों से उपचार की स्थिति पर विस्तार से चर्चा की और घायलों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। मंत्री बघेल ने कहा कि यह घटना अत्यंत दुखद है और सरकार घायलों तथा उनके परिवारों के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि प्रशासन को सभी आवश्यक मदद तुरंत उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। बघेल ने घायलों और उनके परिजनों से बात करते हुए सांत्वना दी और कहा कि राज्य सरकार इलाज से लेकर आगे की हर ज़रूरी सहायता प्रदान करेगी। बताया गया है कि बेमेतरा में हुई इस घटना में कई लोग घायल हुए थे, जिनमें से कुछ को गंभीर हालत के कारण रायपुर रेफर किया गया।
Trending
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद


