खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के थाना फूलबगड़ी क्षेत्रांतर्गत फूलबगड़ी–बड़ेशेट्टी मार्ग पर जिला पुलिस बल एवं 159 सीआरपीएफ के 159 बटालियन के जवान सर्चिंग के दौरान आज मंगलवार काे सड़क किनारे लगाए गए लगभग 40 किलोग्राम वजनी आईईडी काे बरामद कर मौके पर ही सुरक्षित तरीके से विस्फाेट कर निष्क्रिय कर दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार नक्सलियों द्वारा सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने के इरादे से अईईडी लगाया गया था। सर्चिंग के दौरान संदिग्ध गतिविधि दिखाई देने पर बम डिस्पोज़ल टीम को सूचना दी गई। बीडीएस की टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आईईडी बरामद कर नष्ट कर दिया। घटनास्थल पर किसी भी प्रकार की जनहानि या संपत्ति की क्षति नहीं हुई है। जिला पुलिस बल और 159वीं बटालियन सीआरपीएफ की संयुक्त टीम के द्वारा घटना स्थल के आस-पास सघन सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा है, ताकि क्षेत्र में छिपे नक्सली कनेक्शन एवं अन्य संभावित विस्फोटक सामग्री का पता लगाया जा सके।
Trending
- दलदल बना ‘डेथ ट्रैप’, 5 माह के हाथी शावक की मौत से वन विभाग के दावों की खुली पोल
- चुनाव ड्यूटी से लौटे CAF जवान ने की आत्महत्या, शराब की लत और पारिवारिक विवाद बना मौत का कारण?
- सोमनाथ मंदिर में ‘अमृत महोत्सव’: 11 पवित्र नदियों के जल से महादेव का दिव्य अभिषेक, जानें क्यों है यह खास
- IPL 2026: भुवनेश्वर कुमार का ‘पर्पल’ धमाका, ऑरेंज कैप की रेस में क्लासेन की बादशाहत बरकरार
- ‘भूत बंगला’ ने दुनियाभर में चौथे वीकेंड पर भी काटा गदर, धुआंधार छापे नोट
- 40°C में भी नहीं खलेगी गर्मी, रोज घर से निकलने से पहले पिएं ये ड्रिंक, मिलेगी दूध की भी शक्ति
- छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: बंगाल की खाड़ी में बन रहा नया सिस्टम, आज से बढ़ेगी तपिश
- ‘नारद जयंती एवं पत्रकार सम्मान समारोह’ संपन्न; राष्ट्रहितकारी पत्रकारिता पर दिया गया जोर


