खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। जिले के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों के उद्यमियों, महिला उद्यमियों, स्व-सहायता समूहों और पारंपरिक कारीगरों को डिजिटल सशक्तीकरण और विपणन के नए अवसरों से जोड़ने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा रैम्प योजना के अंतर्गत ई-मार्केटिंग प्लेटफॉर्म के माध्यम से बाजार विकास सहायता पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन 30 अक्टूबर 2025 को कलेक्ट्रेट जगदलपुर के प्रेरणा हॉल में प्रातः 11 बजे से किया गया है।
मुख्य महाप्रबंधक क्षेत्रीय व्यापार एवं उद्योग केन्द्र जगदलपुर अजित सुन्दर बिलुंग ने बताया कि इस कार्यशाला का उद्देश्य उद्यमियों को डिजिटल साक्षरता, ऑनलाईन मार्केटिंग प्लेटफॉर्म, बिजनेस डेवलपमेंट सर्विस प्रोवाईडर और गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस जैसे सरकारी पोर्टल्स से जोड़ना है, जिससे स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय बाजार में पहचान मिल सके।
कार्यशाला में ई-मार्केटिंग प्लेटफार्म पर पंजीकरण की प्रक्रिया, उत्पाद सूचीकरण, मूल्य निर्धारण आदि से संबंधित जानकारी प्रदान की जाएगी। उन्होंने बस्तर जिले के सभी इच्छुक उद्यमियों, महिला स्व सहायता समूहों एवं कारीगरों से कार्यशाला में भाग लेने हेतु अनुरोध किया है।
Trending
- दलदल बना ‘डेथ ट्रैप’, 5 माह के हाथी शावक की मौत से वन विभाग के दावों की खुली पोल
- चुनाव ड्यूटी से लौटे CAF जवान ने की आत्महत्या, शराब की लत और पारिवारिक विवाद बना मौत का कारण?
- सोमनाथ मंदिर में ‘अमृत महोत्सव’: 11 पवित्र नदियों के जल से महादेव का दिव्य अभिषेक, जानें क्यों है यह खास
- IPL 2026: भुवनेश्वर कुमार का ‘पर्पल’ धमाका, ऑरेंज कैप की रेस में क्लासेन की बादशाहत बरकरार
- ‘भूत बंगला’ ने दुनियाभर में चौथे वीकेंड पर भी काटा गदर, धुआंधार छापे नोट
- 40°C में भी नहीं खलेगी गर्मी, रोज घर से निकलने से पहले पिएं ये ड्रिंक, मिलेगी दूध की भी शक्ति
- छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: बंगाल की खाड़ी में बन रहा नया सिस्टम, आज से बढ़ेगी तपिश
- ‘नारद जयंती एवं पत्रकार सम्मान समारोह’ संपन्न; राष्ट्रहितकारी पत्रकारिता पर दिया गया जोर


