खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर के भैरमगढ़ एरिया कमेटी के इंचार्ज और डिवीजनल कमेटी मेंबर (डीव्हीसीएम) कमलू जल्द ही बीजापुर एसपी के समक्ष आत्मसमर्पण कर सकता है।
पुलिस सूत्राें के मिली विश्वस्त जानकारी के अनुसार कमलू ने हथियार छोड़कर मुख्यधारा में लौटने की इच्छा जताई है, उसने आत्मसमर्पण करने के लिए नक्सली संगठन छोड़ दिया है। कल डीआरजी जवानों के साथ कमलू जांगला थाना क्षेत्र में पहुंचने की सूचना है। यदि डिवीजनल कमेटी मेंबर (डीव्हीसीएम) कमलू का आत्मसमर्पण होता है, तो यह बीजापुर जिले में माओवादी मोर्चे पर एक बड़ी सफलता मानी जाएगी। कमलू के आत्मसमर्पण से बीजापुर जिले में तीन एरिया कमेटियां मद्देड, भैरमगढ़ और गंगालूर अब पूरी तरह नेतृत्वहीन हो जायेगा।
हालांकि पुलिस ने अभी तक इस मामले की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन कमलू सुरक्षा एजेंसियाें के संपर्क में हैं। विदित हाे कि 8 लाख के ईनामी डीव्हीसीएम कैडर का नक्सली कमलू बीजापुर जिले के मिरतुर, भैरमगढ़, जांगला और कुटरू क्षेत्रों में कई नक्सली घटनाओं में शामिल रहा है। वह लगभग 25 वर्षों से अधिक समय से नक्सल संगठन में सक्रिय था। सुरक्षाबलों के बढ़ते दबाव के कारण उसके आत्मसमर्पण करने की खबर है।
Trending
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद


