Author: Khabar World

सौर संयंत्र स्थापना, जनजागरूकता, सामुदायिक भागीदारी और नवाचार पर तय होगा मॉडल विलेज का चयन खबर वर्ल्ड न्यूज-रायगढ़। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी पी.एम. सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत रायगढ़ जिले में एक ग्राम को पूर्णतः सौर ऊर्जा आधारित सोलर मॉडल विलेज के रूप में विकसित किया जाएगा। इस दिशा में जिला स्तरीय चयन समिति ने औपचारिक रूप से चयन प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। कलेक्टर की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में यह निर्णय लिया गया कि जिले के उन्हीं ग्रामों को प्रतिस्पर्धा में शामिल किया जाएगा, जिनकी जनसंख्या 5 हजार से अधिक है। चूंकि जिले में इस श्रेणी…

Read More

मिट्टीकला में निहारिका ने बढ़ाया प्रदेश का मान खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय शंकरगढ़ की होनहार छात्रा निहारिका नाग ने वह कर दिखाया है, जिसका सपना हर विद्यार्थी देखता है। साधारण आर्थिक पृष्ठभूमि से आने वाली यह बाल प्रतिभा आज अपने हुनर से न सिर्फ जिले का, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ का नाम राष्ट्रीय मानचित्र पर रोशन किया है। मिट्टीकला में मिला नया आयाम शंकरगढ़ की कक्षा 11वीं की छात्रा निहारिका नाग को एकलव्य विद्यालय में प्रवेश के बाद अपनी मिट्टी कला सामर्थ्य को निखारने का सुनहरा अवसर मिला, जहां विद्यालय के बेहतर माहौल, उपलब्ध संसाधनों और विशेषज्ञों के…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-धमतरी । खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा धान उपार्जन को सुचारू और पारदर्शी बनाने के लिए किए गए प्रयासों का सकारात्मक असर अब ग्रामीण इलाकों में स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। धमतरी जिला के नगरी विकासखंड के सहकारी समितियों में इस वर्ष की धान खरीदी व्यवस्था किसानों के लिए राहतभरी साबित हो रही है। इसी का प्रमाण ग्राम सांखरा के किसान तुकाराम साहू की सफलता है, जिन्होंने धान विक्रय से मिली आय से अपने परिवार के लिए नया घर बनवाया और अब इस वर्ष प्राप्त होने वाली राशि से घर की प्लास्टरिंग व…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-जशपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन में प्रदेशभर में धान खरीदी प्रक्रिया सुचारू एवं व्यवस्थित रूप से जारी है। इसी कड़ी में जशपुर जिले के सभी धान खरीदी केंद्रों में किसानों से समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी शासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप निरंतर की जा रही है। इसी क्रम में दुलदुला विकासखंड के ग्राम पंचायत कस्तूरा स्थित धान खरीदी केंद्र में धान बेचने पहुंचे ग्राम गिद्धादाड़ निवासी किसान अरविंद नायक ने बताया कि मुख्यमंत्री जी ने हम किसानों के लिए खरीदी केंद्रों में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की हैं। मैं यहां 50 बोरी धान लेकर आया…

Read More

शहर के सड़कों के डामरीकरण और बेलगरी बस्ती क्षेत्र में पुल-सड़क निर्माण कर यातायात को बेहतर बनाने मंत्री ने दिये निर्देश खबर वर्ल्ड न्यूज-कोरबा। प्रदेश के वाणिज्य, उद्योग, आबकारी, सार्वजनिक उपक्रम एवं श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला खनिज संस्थान न्यास कोरबा की शासी परिषद की बैठक आयोजित हुई। बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान स्वीकृत कार्यों की प्रगति, किए गए कार्यों की कार्योत्तर स्वीकृति तथा आगामी वित्तीय वर्ष की कार्ययोजना को अनुमोदन हेतु प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर विधायक कटघोरा प्रेमचंद पटेल, विधायक पाली-तानाखार क्षेत्र तुलेश्वर सिंह मरकाम, विधायक रामपुर…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-टेकेश्वर दुबे-कवर्धा। जिले में दामापुर के सैहामालगी गांव में आज दोपहर गन्ने की फसल वाले खेतों में अचानक लगी भयंकर आग ने देखते ही देखते बड़ा रूप ले लिया है। घटना में करीब 7 एकड़ में खड़ी गन्ने की तैयार फसल पूरी तरह आग की चपेट में आ गई, जिससे क्षेत्र के किसानों को लाखों रुपये का भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। स्थानीय लोगों ने बताया कि खेतों में आग इतनी तेजी से फैली कि उन्हें काबू पाने का समय ही नहीं मिला। मौके पर मौजूद ग्रामीण और किसान बोरिंग मोटर से पानी डालकर आग पर काबू पाने…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-धमतरी। एसपी के निर्देश पर जिले के अंतिम छोर स्थित थाना बोराई क्षेत्र में लगातार आने-जाने वाले वाहनों की कड़ी निगरानी एवं चेकिंग की जा रही है, जिसके तहत अवैध गांजा, अवैध शराब, अवैध धान एवं अन्य अवैध कारोबारियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा रहा है। इसी कड़ी में थाना बोराई पुलिस द्वारा नियमित वाहन चेकिंग के दौरान उड़ीसा से बोराई की ओर आ रही काले रंग की सीडी डीलक्स मोटरसाइकिल को रोकने का प्रयास किया गया। वाहन रोकने पर पीछे बैठा व्यक्ति उतर गया, जबकि चालक मोटरसाइकिल को तेज गति से भगा कर मौके से फरार हो…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। जिले के सरकंडा थाना क्षेत्र में नाबालिग बालिका गुमशुदगी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। रिपोर्ट दर्ज होने के महज 24 घंटे के भीतर पुलिस ने बालिका को सुरक्षित दस्तयाब करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर नाबालिग को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म करने का आरोप है। सरकंडा थाना क्षेत्र में बीते 1 दिसंबर को एक महिला ने अपनी 14 साल की नाबालिग बेटी के गुम होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। परिजनों का कहना था कि दोपहर के समय बालिका अचानक घर से बिना…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राजनांदगांव। शराब तस्करी पर बसंतपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लाखों रुपए की मध्यप्रदेश निर्मित अवैध शराब जब्त की है। पुलिस के अनुसार आरोपी कार से भारी मात्रा में शराब को राजनांदगांव जिले में खपाने की कोशिश में था। सूचना मिलने पर पुलिस की टीम ने आरके नगर इलाके में पॉइंट लगाया। जांच के दौरान संदिग्ध कार को रोककर तलाशी ली तो उसमें बड़ी मात्रा में अवैध शराब बरामद की गई। पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देश पर बसंतपुर क्षेत्र में असामाजिक तत्वों एवं अवैध गांजा, शराब व नशीले पदार्थाें की बिक्री…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां नाबालिग लड़की पर चाकू से प्राणघातक हमला कर युवक ने खुद जहर पी लिया। दोनों को अंबिकापुर अस्तपाल में भर्ती कराया गया है। एकतरफा प्रेम प्रसंग का मामला बताया जा रहा है। पूरा मामला भटगांव थाना क्षेत्र का है। जानलेवा हमले से नाबालिग लड़की की हालत गंभीर है। बताया जा रहा कि हमले के बाद भागते समय भी युवक चाकू लहरा रहा था। पीड़िता और आरोपी दोनों का इलाज जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Read More