खबर वर्ल्ड न्यूज-धमतरी। एसपी के निर्देश पर जिले के अंतिम छोर स्थित थाना बोराई क्षेत्र में लगातार आने-जाने वाले वाहनों की कड़ी निगरानी एवं चेकिंग की जा रही है, जिसके तहत अवैध गांजा, अवैध शराब, अवैध धान एवं अन्य अवैध कारोबारियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा रहा है। इसी कड़ी में थाना बोराई पुलिस द्वारा नियमित वाहन चेकिंग के दौरान उड़ीसा से बोराई की ओर आ रही काले रंग की सीडी डीलक्स मोटरसाइकिल को रोकने का प्रयास किया गया। वाहन रोकने पर पीछे बैठा व्यक्ति उतर गया, जबकि चालक मोटरसाइकिल को तेज गति से भगा कर मौके से फरार हो गया।
पीछे बैठे व्यक्ति की संदिग्ध गतिविधियों के चलते उसे पकड़ने का प्रयास किया गया, जिसके दौरान वह भी भागने लगा, परंतु पुलिस स्टाफ द्वारा दबोच लिया गया। गवाहों के समक्ष आरोपी शिवलाल नेताम पिता अमरसिंह नेताम (उम्र 30 वर्ष), निवासी तारंगपुरी, थाना कुंदई, जिला नवरंगपुर (उड़ीसा) के पीठ के बैग की तलाशी लेने पर उसमें रखा 480 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 24,000/- रुपये है। आरोपी के पास से नकद 500/- रुपये सहित कुल 24,500/- रुपये मूल्य का मादक पदार्थ एवं नगदी जप्त की गई। इस संबंध में थाना बोराई में अपराध क्रमांक 11/25, धारा 20(ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
आरोपी का नाम-: शिवलाल नेताम पिता अमर सिंह उर्फ चमार सिंह नेताम (उम्र 30 वर्ष), निवासी तारंगपुरी, थाना कुंदई, जिला नवरंगपुर (उड़ीसा)
Trending
- ₹25,000 के विवाद ने ली बुजुर्ग की जान, महावीर चौक पर सरेराह गला रेतकर हत्या
- प्रशासकीय स्वीकृति के बाद तत्परता से तकनीकी स्वीकृति और टेंडर की प्रक्रिया पूर्ण कर कार्यारंभ करें- अरुण साव
- सुशासन तिहार 2026: त्रिवेणी रात्रे का पक्के घर का सपना हुआ पूरा
- मुख्यमंत्री साय की बड़ी सौगात: जशपुर में नदी पर बनेगा उच्च स्तरीय पुल, तीन राज्यों की कनेक्टिविटी होगी मजबूत
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का प्रदेशव्यापी आयोजन 8 मई को
- जहां लगती थी जन-अदालत, वहां पहुंचा विष्णु का सुशासन : पुजारी कांकेर में पहली बार लगा जनसमस्या महाशिविर
- सुशासन तिहार बना किसानों की उम्मीद, केसीसी से खुले तरक्की के नए रास्ते
- बस्तर में बागवानी क्रांति: 9 साल की तपस्या लाई रंग, अब ‘लीची’ की मिठास से बदलेगी किसानों की तकदीर


