खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। जिले के सरकंडा थाना क्षेत्र में नाबालिग बालिका गुमशुदगी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। रिपोर्ट दर्ज होने के महज 24 घंटे के भीतर पुलिस ने बालिका को सुरक्षित दस्तयाब करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर नाबालिग को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म करने का आरोप है।
सरकंडा थाना क्षेत्र में बीते 1 दिसंबर को एक महिला ने अपनी 14 साल की नाबालिग बेटी के गुम होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। परिजनों का कहना था कि दोपहर के समय बालिका अचानक घर से बिना बताए निकल गई और किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर ले जाए जाने की आशंका जताई गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। तलाश के दौरान जानकारी मिली कि बालिका की पहचान शुभम ठाकुर से है, जो खुद भी घर से लापता था। पुलिस ने तुरंत उसकी तलाशी तेज की, जिसके दौरान पता चला कि आरोपी बालिका को घर में छोड़कर फरार हो गया था। बालिका को परिजनों के सुपुर्द कर बयान लिए गए, जिसमें उसने बताया कि युवक ने शादी का झांसा देकर उसे अपने साथ ले जाकर शारीरिक संबंध बनाए।
इसके बाद पुलिस आरोपी की लगातार तलाश में जुटी रही। 5 दिसंबर को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी नूतन चौक के आसपास देखा गया है। टीम तुरंत मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ में युवक ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया, जिसके बाद आरोपी को हिरासत में लेकर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
Trending
- ₹25,000 के विवाद ने ली बुजुर्ग की जान, महावीर चौक पर सरेराह गला रेतकर हत्या
- प्रशासकीय स्वीकृति के बाद तत्परता से तकनीकी स्वीकृति और टेंडर की प्रक्रिया पूर्ण कर कार्यारंभ करें- अरुण साव
- सुशासन तिहार 2026: त्रिवेणी रात्रे का पक्के घर का सपना हुआ पूरा
- मुख्यमंत्री साय की बड़ी सौगात: जशपुर में नदी पर बनेगा उच्च स्तरीय पुल, तीन राज्यों की कनेक्टिविटी होगी मजबूत
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का प्रदेशव्यापी आयोजन 8 मई को
- जहां लगती थी जन-अदालत, वहां पहुंचा विष्णु का सुशासन : पुजारी कांकेर में पहली बार लगा जनसमस्या महाशिविर
- सुशासन तिहार बना किसानों की उम्मीद, केसीसी से खुले तरक्की के नए रास्ते
- बस्तर में बागवानी क्रांति: 9 साल की तपस्या लाई रंग, अब ‘लीची’ की मिठास से बदलेगी किसानों की तकदीर


