खबर वर्ल्ड न्यूज-राजनांदगांव। शराब तस्करी पर बसंतपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लाखों रुपए की मध्यप्रदेश निर्मित अवैध शराब जब्त की है। पुलिस के अनुसार आरोपी कार से भारी मात्रा में शराब को राजनांदगांव जिले में खपाने की कोशिश में था। सूचना मिलने पर पुलिस की टीम ने आरके नगर इलाके में पॉइंट लगाया। जांच के दौरान संदिग्ध कार को रोककर तलाशी ली तो उसमें बड़ी मात्रा में अवैध शराब बरामद की गई।
पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देश पर बसंतपुर क्षेत्र में असामाजिक तत्वों एवं अवैध गांजा, शराब व नशीले पदार्थाें की बिक्री में संलिप्त लोगों के विरूद्व लगातार अभियान चलाया जा रहा है। बसंतपुर थाना प्रभारी एमन साहू ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। उनके नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की छानबीन भी की जा रही है। बरामद शराब और वाहन को जब्त कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। अवैध शराब तस्करी के खिलाफ अभियान तेज किया जाएगा।
पकड़े गए आरोपियों ने अपना नाम मनोज आचार्य निवासी बोरसी दुर्ग प्रगती मैदान एवं रोशन साहू निवासी धौराभांठा, धमधा जिला बेमेतरा का रहने वाला बताया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के खिलाफ राजनांदगांव, दुर्ग, महासमुन्द, रायगढ़, बलौदाबाजार, बेमेतरा में आपराधिक प्रकरण दर्ज है। जब्त शराब व कार, मोबाइल जुमला कीमत 7,46,414 रुपए है। इस मामले में पम्मे सरदार एवं अन्य की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।
Trending
- ₹25,000 के विवाद ने ली बुजुर्ग की जान, महावीर चौक पर सरेराह गला रेतकर हत्या
- प्रशासकीय स्वीकृति के बाद तत्परता से तकनीकी स्वीकृति और टेंडर की प्रक्रिया पूर्ण कर कार्यारंभ करें- अरुण साव
- सुशासन तिहार 2026: त्रिवेणी रात्रे का पक्के घर का सपना हुआ पूरा
- मुख्यमंत्री साय की बड़ी सौगात: जशपुर में नदी पर बनेगा उच्च स्तरीय पुल, तीन राज्यों की कनेक्टिविटी होगी मजबूत
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का प्रदेशव्यापी आयोजन 8 मई को
- जहां लगती थी जन-अदालत, वहां पहुंचा विष्णु का सुशासन : पुजारी कांकेर में पहली बार लगा जनसमस्या महाशिविर
- सुशासन तिहार बना किसानों की उम्मीद, केसीसी से खुले तरक्की के नए रास्ते
- बस्तर में बागवानी क्रांति: 9 साल की तपस्या लाई रंग, अब ‘लीची’ की मिठास से बदलेगी किसानों की तकदीर


